छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढ़ेर

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढ़ेर ...छत्तीसगढ़। गश्त कर रहे सुरक्षा बल के जवानो पर घात लगाकर बैठे नक्सलियो ने हमला बोल दिया। जवानो ने उनका सामना करते हुये दो नक्सलियो को मार गिराया है। यह मुठभेड़ राज्य के कोंडागांव में मंगलवार की दोपहर होना बताया जा रहा है। 

Update: 2021-06-01 18:07 GMT

छत्तीसगढ़। गश्त कर रहे सुरक्षा बल के जवानो पर घात लगाकर बैठे नक्सलियो ने हमला बोल दिया। जवानो ने उनका सामना करते हुये दो नक्सलियो को मार गिराया है। यह मुठभेड़ राज्य के कोंडागांव में मंगलवार की दोपहर होना बताया जा रहा है। 

खबरो के मुताबिक नक्सलियो के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। मौके से कुछ हथियार भी मिले हैं। इसकी पुष्टि कोंडागांव एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने की है।

एक घंटे चली मुठभेड़

जानकारी के मुताबिक, केशकाल ब्लॉक में डीआरजी के जवान गश्त पर निकले थे। इसी दौरान अंदरूनी इलाके के गांव कुएंमारी के जंगलों में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस पर जवानों ने उनका मुंहतोड़ जवाब दिया। करीब एक घंटे चली मुठभेड़ के बाद कुछ नक्सली वहां से जान बचाकर भाग निकले।

24 घंटे पहले भी हुई थी मुठभेड़

ज्ञात हो इससे पहले सोमवार को डीआरडी जवानों ने दंतेवाड़ा जिले के गीदम क्षेत्र में मुठभेड़ में 2 लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली को मार गिराया था। महिला नक्सली की पहचान भैरमगढ़ के पैलवाया निवासी वायको पेक्को के रूप में हुई थी। उसके शव के साथ ही कंट्री मेड बंदूक, पिट्ठू बैग, काली ड्रेस के साथ ही दैनिक उपयोग की चीजें बरामद हुई थीं।

Similar News