District Court Govt Job: वेतन 91300 के साथ जिला न्यायालय में 105 पदों पर निकली सीधी भर्ती 2023

District Court Govt Job: जिला न्यायालय में सीधी भर्ती का आयोजन किया गया है।

Update: 2023-06-10 14:14 GMT

District Court Govt Job

CG District Court Govt Job: जिला न्यायालय में सीधी भर्ती का आयोजन किया गया है। जिसमें 105 अलग-अलग पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं तो भर्ती से जुड़ी हुई छोटी बड़ी जानकारी से वाकिफ हो जाएं। आज के समाचार में वेतनमान, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता साथ में आवेदन की पूरी प्रक्रिया बताई जा रही है।

किन पदों में होनी है भर्ती Chhattisgarh District Court Govt Job

जानकारी के अनुसार कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजगढ़ छत्तीसगढ़ (CG District Court Government Job 2023) में रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। स्टेनोग्राफर हिंदी अंग्रेजी, सहायक ग्रेड 3, स्टेनोग्राफर संविदा, वाहन चालक, भृत्य, दफ्तरी जैसे पदों पर भर्ती होगी। आइए इन पदों के बारे में जानकारी प्राप्त करें। पद तथा योग्यता की जानकारी

स्टेनोग्राफर इन हिंदी के लिए बताया गया है कि किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ या मध्य प्रदेश के किसी मान्यता प्राप्त मुद्रलेखन तथा शीघ्रलेखन की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। हिंदी टाइपिंग की गति 5000 शब्द प्रति घंटा होना चाहिए। साथ ही बताया गया है कि कंप्यूटर एप्लीकेशन के साथ कंप्यूटर के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

स्टेनोग्राफर अंग्रेजी के लिए बताया गया है कि किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ या मध्य प्रदेश के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से अंग्रेजी में मुद्रलेखन तथा शीघ्रलेखन की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। अंग्रेजी टाइपिंग की गति 5000 शब्द प्रति घंटा होना चाहिए। साथ ही बताया गया है कि कंप्यूटर एप्लीकेशन के साथ कंप्यूटर इंटरनेट संचालन के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

सहायक ग्रेड 3 के लिए बताया गया है कि मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। कंप्यूटर की जानकारी के साथ ही इंटरनेट पर कार्य करने की जानकारी होनी चाहिए। साथ ही बताया गया है कि कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग की गति 5000 शब्द प्रति घंटा होना चाहिए।

वाहन चालक के लिए आवश्यक योग्यता के रूप में पूर्व माध्यमिक परीक्षा देनी चाहिए। साथ में हल्के वाहन चलाने का वैध लाइसेंस होना आवश्यक है।

भृत्य पद के लिए होने वाली भर्ती आवश्यक योग्यता के रूप में बताया गया है कि आवेदक को पांचवी पास होना चाहिए।

Tags:    

Similar News