गुड़ की चिक्की खाकर 33 बच्चे पहुंचे अस्पताल, प्राचार्य को नोटिस जारी

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में गुड़ की चिक्की खाकर 33 बच्चे बीमार हो गए।

Update: 2021-12-10 10:33 GMT

रायपुर (Raipur) मध्यान्ह भोजन में बच्चों को गुड की चिक्की खाने को दिया गया। जिसे खाने के बाद विद्यालय के 33 बच्चे बीमार हो गये। उन्हे आनन-फानन मे जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। वही घटना की जानकारी होने के बाद जिला शिक्षा आधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। साथ ही विद्यालय के प्राचार्य से बच्चों के बीमार होने के सम्बंध में जानकारी एकत्र कर लापवाही मानते हुए डीईओ ने प्राचार्य को नोटिस जारी कर दिया है।

कोलियापुरी विद्यालय का मामला

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ (Chhattisgarh) के दुर्ग (Durg) के कोलियापुरी शासकीय प्राथमिक शाला (Koliapuri Government Primary School) में पढने वाले पहली से पांचवी तक के छात्रों को मध्ययान्ह भोजन में गुड और फलली से बनी चक्की खाने के लिए दिया गया था। जिसे खाने के बाद बच्चो के पेट में दर्द होने लगा। लिसकी जानकारी होने के बाद शिक्षक बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंच गये।

8 बच्चे हुए ज्यादा गंभीर

विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों की हालत को देखते हुए सभी बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गये। जहां कई बच्चे सामान्य हो गये। बताया जाता है कि 26 बच्चों को इलाज में लिया गया। 18 बच्चे इलाज शुरू होने के कुछ देर बार ही ठीक हो गये। लेकिन 8 बच्चे अन्य बच्चों से ज्यादा सीरियस है। जिनका इलाज चल रहा है।

स्कूल के प्राचार्य ने नही दिया ध्यान

घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुचे जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने घटना की जानकारी ली। शिक्षा अधिकारी ने इसे शिक्षकों की लापरवाही मानते हुए प्रधानाध्यापक को सस्पेंड करने की बात कही है। साथ ही अन्य शिक्षकों का 1 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि सप्ताह में दे दिन बच्चों को गुड की चक्की देना था। लेकिन स्कूल के शिक्षकों ने इस बात में ध्यान नहीं दिया और दोनों दिन की चक्की उन्हे खाने के लिए दे दिया। जबकि बच्चों ने भोजन भी किया हुआ था। वह घर से भी कुछ न कुछ खाकर आये थे। चक्की ज्यादा देने से बच्चों का स्वास्थ्य बिगड गया।

Tags:    

Similar News