एक ऐसा दुर्लभ फूल जो सीधे जाता है स्वर्ग, स्वयं धन कुबेर को बुलाता है अपने पास, घर में लगाने से हो जाते है मालामाल, चारो दिशाओ से गिरता है पैसा, जानिए!

आज हम बात करना चाह रहे हैं एक ऐसे फूल के बारे में जिसके सम्बंध में कहा जाता है कि आज तक इसके फूल को कोई नही देख पाया है।

Update: 2021-12-20 07:45 GMT

आज हम बात करना चाह रहे हैं एक ऐसे फूल के बारे में जिसके सम्बंध में कहा जाता है कि आज तक इसके फूल को कोई नही देख पाया है। वहीं इस पौधे का सम्बंध धन के देवता कुबेर से है। अगर इस पौधे के घर मे लगाकर इसकी नियमित पूजा की जाय तो धन की कमी नही होती है। धन के देवता कुबेर को यह पौधा और उसका फूल काफी प्रिय है। इस पौधे का नाम गूलर है।

क्या है मान्यता

आपने भी अपने घर के बडे़ बूढ़ों से सुना होगा कि गूलर के फूल को पेड़ मे खिला हुआ किसी ने नही देखा है। इसके सम्बंध में कहा जाता है कि यह खिलते ही झड़ जाता है। वही इस प्रसंग को अगर वैदिक मान्याता के अनुसार देखा जाये तो कहा जाता है कि गूलर का फूल खिलने के बाद सीधे भगवान श्री कुबेर के पास पहुंच जाता है। शायद इसीलिए गूलर के पौधे से कुबेर का लगाव है।

धन के लिए करें गूलर के पौधे की पूजा

कहा गया है कि गूलर का पौधा भी काफी शुभ होता है। इसे शुक्रवार के दिन लगाने से कई तरह के लाभ होते हैं। अगर किसी को गूलर का पौधा अपने घर मे लगाना है तो वह शुक्रवार के दिन लगाए और प्रतिदिन उसमें पानी देकर पूजा करें। ऐसा करने पर जल्दी ही सभी तरह की परेशानियां समाप्त हो जाती है। आर्थिक समस्या समाप्त हो जाती है। वही शुक्र ग्रह मजबूत होता है।

करता है गरीबी दूर

गरीबी दूर करने के लिए जब अमावस्या तिथि को शुक्रवार का दिन पडे़ इस दिन गूलर के पेड़ की विशेष पूजा करनी चाहिए। गूलर के पेड़ की जड़ में खीर रखें तथा इसके बाद पेड़ की विधि विधान से पूजा करें। बाद में खीर को प्रसाद के रूप में स्वयं ग्रहण करें तथा अन्य लोगों को वितरित करें। ऐसा करने से भौतिक सुख प्राप्त होता है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Tags:    

Similar News