बैंक कर्मचारियों को कंपनी ने होली के तोहफे में दिए 9 लाख शेयर, लेकिन क्यों

IDFC First Bank: होली के पहले ही IDFC बैंक कर्मचारियों को बड़ा गिफ्ट मिल गया है

Update: 2022-02-23 10:11 GMT

IDFC First Bank: IDFC बैंक ने अपने कर्मचारियों को होली का बड़ा भारी तोहफा दिया है, बैंक के एमडी एवं सीईओ वी वैद्धनाथ ने अपने 5 कर्मचारियों को घर खरीदने के लिए बैंक के 9 लाख शेयर गिफ्ट के रूप में दिए हैं. 

IDFC बैंक ने इसकी जानकारी BSE को दी है और बताया है कि कंपनी के एमडी ने अपने 5 एम्प्लाइज को 3.95 करोड़ की वेल्यू वाले 9 लाख शेयर अपनी पर्सनल केपेसिटी से दिए हैं. वी वैद्धनाथ ने 21 फरवरी को IDFC First Bank के 9 लाख इक्विटी शेयर उपहार में दिए हैं. 

किसको मिला यह गिफ्ट 

कंपनी के सीईओ ने यह गिफ्ट अपने 5 कर्मचारियों को दिया है, जिसमे रमेश बाबू नाम के कर्मचारी को 3 लाख, हॉउस हेल्पर प्रांजल नार्वेकर और ड्राइवर अलगार सामी को 2-2 लाख ऑफिस सपोर्ट स्टाफ दीपक पठारे को एक लाख शेयर दिए हैं. 

इससे पहले भी ऐसा कर चुके हैं 

यह कोई पहला मौका नहीं है जब IDFL के सीईओ ने अपनी दरियादिली दिखाई है, इससे पहले भी उन्होंने ने अपने कई ज़रूरतमंद कर्मचारियों की मदद के लिए सामने आए हैं, इस बार उन्होंने अपने 5 कर्मचारियों को खुद का घर बनाने के लिए अपनी कंपनी के 9 लाख रुपए के शेयर दे दिए हैं, जिनकी वेल्यू 4 करोड़ रुपए के करीब है। 

इतना बड़ा गिफ्ट मिलने से पांचों कर्मचारी बेहद खुश हैं, और अब वो इन शेयर को बेचकर अपना घर बनाएगें 

Similar News