Oregano Farming: किसान भाई शुरू करें ओरिगैनो की खेती, होती है लाखों की कमाई

ओरिगैनो की खेती (Oregano Farming) करना किसान भाइयो के लिए काफी फायदेमंद होगा।

Update: 2022-03-06 13:09 GMT

Oregano Farming In Hindi: अगर किसान खासतौर के विदेशी पौधों की खेती अपने देश में भी करने लगे तो कम समय में लाखों की आमदनी प्राप्त की जा सकती है। अगर आप किसानी से जुड़े हैं तो आपको पता ही होगा कि अगर उन्नत किस्म की खेती की जाए तो उसमें लाखों की आमदनी कम समय में ली जा सकती है। ऐसे में आज हम आपको बताना चाह रहे हैं की अगर किसान ओरिगैनो की खेती (Oregano Farming) शुरू करें तो बहुत फायदेमंद होगा। इसे बाजार में बेचकर अच्छा लाभ कमाया जा सकता है। आइए जाने ओरिगैनो की खेती कैसे करें (how to do oregano farming) ।

क्या है ओरिगैनो (Oregano In Hindi)

जानकारी के अनुसार ओरिगैनो (Oregano) एक प्रकार का पौधा है इसका सर्वाधिक उत्पादन विदेशों में किया जा रहा है। यह इतना फायदेमंद है कि तेल निकालने के साथ ही इसका उपयोग दवा बनाने में भी किया जाता है। ओरिगैनो का तेल (Oregano Oli) उपयोग करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में विकास होता है। इसलिए इसकी बाजार में पर्याप्त मांग बनी हुई है।

ओरिगैनो खेती से क्या है फायदे (Oregano Farming Benefits)

  • ओरिगैनो की खेती (Oregano Farming) करने से कम समय में ज्यादा आमदनी प्राप्त होती है। बाजार में इसकी मांग सदैव बनी रहती है।
  • खाने में मीठा होता है जिसकी वजह से बाजार में सर्वाधिक पसंद किया जाने वाला खाद्य पदार्थ है।
  • ओरिगैनो का सर्वाधिक उपयोग तेल बनाने की के रूप में किया जाता है।
  • ओरिगैनो का उपयोग व्यंजन बनाने में किया जाता है। इसकी सर्वाधिक मांग लैटिन अमेरिका, अर्जेंटीना तथा भूमध्य सागरी बेसिन में है।

क्या है फायदे (Oregano Ke Fayde)

  • ओरिगैनो का सेवन करने से खतरनाक बीमारियां, तथा असाध्य रोगों से शरीर को सुरक्षा प्राप्त होती है।
  • इसका सेवन करने से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
  • कहा तो यहां तक जाता है कि ओरिगैनो का सेवन करने से दिल संबंधी बीमारियां नहीं पैदा होती।

Tags:    

Similar News