विधानसभा में महिला नेत्री को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी,जानिए कौन है वह राजनेता : MP NEWS

विधानसभा में महिला नेत्री को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी,जानिए कौन है वह राजनेता : MP NEWS भोपाल। प्रदेश की विधानसभा अपने इतिहास को दूसरी बार

Update: 2021-02-16 06:39 GMT

विधानसभा में महिला नेत्री को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी,जानिए कौन है वह राजनेता : MP NEWS

भोपाल। प्रदेश की विधानसभा अपने इतिहास को दूसरी बार दोहरा सकती है। जनचर्चा के तहत कांग्रेस पार्टी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी राजनैतिक अनुभव रखने वाली पूर्व मंत्री विजय लक्ष्मी साधो को दे सकती है।
मध्यप्रदेश विधानसभा के लगभग 65 वर्ष हो रहे है। इस अवधि में नेता प्रतिपक्ष पद पर केवल जमुनादेवी को ही मौका मिला है। अगर विजय लक्ष्मी साधो को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाता है तो वे दूसरी महिला होगी।

कमलनाथ के पास है दो पद

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पास वर्तमान में दो पद है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद भी सम्हाल रहे है। वे अपना एक पद पार्टी के अन्य नेता को देने का मन बना रहे है। जिसमें नेता प्रतिपक्ष पर विजय लक्ष्मी साधो को नाम तेजी सामने आ रहा है।

इमरतीदेवी को हराने में रहा योगदान

अपने तेज तर्रार कार्यशैली के लिए पहचानी जाने वाली विजय लक्ष्मी साधो ने उपचुनाव के दौरान इमरती देवी को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्हे चुनाव के दौरान डबरा विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई थी। कांग्रेस के लिए यह प्रतिष्ठा की सीट रही है। जिसमें इमरतीदेवी को हरा कर कांग्रेस ने अपनी सीट बरकरार रखी है।

350 बोरी गेहूं-चावल चोरों ने किया पार, पढ़िए पूरी खबर : SATNA NEWS

कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के खेमे से है

विजय लक्ष्मी साधो प्रदेश के दिग्गज नेता कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह के खेमे से आती है। यही वजह है कि कमलनाथ नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ते है तो वे विजय लक्ष्मी साधो को इस पद के लिए सपोट कर सकते है।

अभी तक के राजनैतिक सफर

खरगोन जिले की महेश्वर विधानसभा सीट से विजयलक्ष्मी साधो कांग्रेस से विधायक हैं। वे 5वीं बार विधायक चुनी गयी। विजयलक्ष्मी साधो दो बार कैबिनेट मंत्री भी रह चुकी हैं. जबकि एक बार वे राज्यसभा सांसद भी रही हैं।

महिला कार्ड खेल सकती है कांग्रेस

माना जा रहा है कि कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष के कई दावेदार हैं. ऐसे में राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस महिला कार्ड खेलकर विजयलक्ष्मी साधो को नेता प्रतिपक्ष बनाकर सदन में सत्तापक्ष को घेरने की रणनीति पर काम कर सकती है।

ए सुटेबल ब्वाॅय वेब सिरीज को लेकर गृह मंत्री हुए सख्त, बुलाई बैठक, कहा मंदिर के अंदर चुम्बन सुटेबल नहीं!

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Similar News