एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, अवकाश घोषित होने की स्थिति में परीक्षाएं यथावत रहेंगी

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। दसवीं की परीक्षा 30 अप्रैल से शुरू होगी 12वीं की 1 मई

Update: 2021-02-16 06:46 GMT

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी, अवकाश घोषित होने की स्थिति में परीक्षाएं यथावत रहेंगी

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। दसवीं की परीक्षा 30 अप्रैल से शुरू होगी 12वीं की 1 मई से प्रारंभ होगी। पहली बार बोर्ड परीक्षा सुबह 8 बजे से 11 बजे तक ली जाएगी। गर्मी के कारण इस बार यह परीक्षा 1 घंटे पहले शुरू होगी।

परीक्षाकाल में शासन द्वारा यदि कोई सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तो भी परीक्षाएं यथावत कार्यक्रमानुसार सम्पन्न होगीं। नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं उनके विद्यालय एवं स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षायें उन्हें आवंटित परीक्षा केन्द्र पर संचालित की जाएगी।

आवश्यकता पड़ने पर प्रायोगिक परीक्षायें अवकाश के दिनों में भी आयोजित की जा सकेंगी। परीक्षा केन्द्र पर समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रातः 7.30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा परीक्षा कक्ष में प्रातः 7.45 बजे के पश्चात किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 10 पूर्व छात्रों को उत्तर पुस्तिका एवं 5 मिनिट पूर्व प्रश्नपत्र दिये जाएंगे।

सतना में अब तक 3516 व्यक्तियों को लगा कोविड-19 का टीका

ATM में ब्लास्ट कर बदमाश ले गये रूपयों का बाक्स, क्षेत्र में सनसनी- Satna News

अलग विंध्य प्रदेश के समर्थन में बढ़ रहा भाजपा नेताओं का कारवां, नारायण, नागेन्द्र, लक्ष्मण एवं अजय ने कहा उपेक्षित हो रहा….

Similar News