रीवा

अलग विंध्य प्रदेश के समर्थन में बढ़ रहा भाजपा नेताओं का कारवां, नारायण, नागेन्द्र, लक्ष्मण एवं अजय ने कहा उपेक्षित हो रहा....

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:46 AM GMT
अलग विंध्य प्रदेश के समर्थन में बढ़ रहा भाजपा नेताओं का कारवां, नारायण, नागेन्द्र, लक्ष्मण एवं अजय ने कहा उपेक्षित हो रहा....
x
भोपाल। अलग विध्य प्रदेश की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है। सफलता मिले न मिले। यह कहा नही जा सकता। लेकिन अपनी ही सरकार से अलग विध्य प्रदेश

भोपाल। अलग विध्य प्रदेश की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है। सफलता मिले न मिले। यह कहा नही जा सकता। लेकिन अपनी ही सरकार से अलग विध्य प्रदेश की मांग तथा विंध्य की उपेक्षा करने की बात भाजपा के कई विधायक तो कई पूर्व विधायक खुलकर कर रहे हैं।

रीवा के पूर्व विधायक लक्षमण तिवारी ने विध्य की उपेक्षा तो वही अजय विश्वनोई ने महाकौशल को नजर अंदाज करने का आरोप वर्तमान तथा पूर्व सरकारों पर लगाया है। इसके पूर्व रीवा के गुढ़ विधानसभा से विधायक नागेन्द्र सिह ने भी कहा था कि विध्य विलय के समय की सर्तो का सही ढंग से पालन नही हो रहा है और विध्य लगातार उपेछित होता जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में और भी कई नेता इस मांग के समर्थन मेें आगे आ सकते हैं।

अलग विंध्य प्रदेश के समर्थन में बढ़ रहा भाजपा नेताओं का कारवां, नारायण, नागेन्द्र, लक्ष्मण तथा अजय ने कहा उपेक्षित हो रहा....

कांग्रेस के श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी के निधन के बाद विध्य की मांग बंद सी हो गई थी। लेकिन मैहर के विधायक नारायण त्रिपाठी ने विध्य वासियों की इस सोई आवाज को एक बार फिर बुलंद करने का मन बना लिया है।

मध्यप्रदेश से अलग फिर विंध्य प्रदेश को अस्तित्व में लाना चाहते हैं BJP MLA, जानिए क्या रहा है इसका इतिहास…

वही इनकी इस आवाज में धीरे-धीरे कर और भी कई भाजपा के नेता तथा विधायकों ने यह कह कर समर्थन दे दिया कि मध्य प्रदेश गठन के बाद पुराने विध्य प्रदेश के जिलों की लगातार उपेक्षा की जा रही हैं। जो ठीक नही हैं ऐसे में विध्य को अपना अस्तित्व बचाने के लिए सामने आना होगा।

हाल के दिनों ने विध्य प्रदेश की मांग को लेकर विधायक नारायण त्रिपाठी ने 300 कारों का करवां लेकर सीधी जिले के चुरहट में सभा की। वह हर छोटे बडे स्थानो में सभा करने की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है।

श्रीराम मंदिर के लिए विधायक संजय पाठक ने दिल खोलकर किया दान : Katni News

वहीं आने वाले समय में होने वाले पंचायत चुनाव में भाजपा को विध्य की मांग से काफी नुक्सान हो सकता है। पर्टी के कई नेता नारायण त्रिपाठी को मनाने में लगे हुए है। आगे देखना यह है कि इस विध्य की मांग को कोई मुकाम हांसिल हो पाता है या फिर मान मनौवत के बाद सब ठंडा हो जायेगा।

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story