कहती थी.. नेत्री हूं, सामाज सेविका हूं, सोशल वर्कर हूं..घर पहुंची पुलिस तो निकली सेक्स रैकेट की सरगना

Sehore Sex Racket News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिहोर (Sehore) में महिला घर से चला थी सेक्स रैकेट..

Update: 2021-11-08 13:20 GMT

Sehore Sex Racket News: चेहरा एक लेकिन कार्य अनेक है। खुद को नेता, सामाज सेविका, सोशल वर्कर, पत्रकार बताने वाली महिला के घर पुलिस जब पहुची तो वहां की व्यावस्था को देख कर दंग रह गई और महिला सेक्स रैकेट की सरगना निकली। यह मामला मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीहोर बस स्टैंड (Sehore Bus Stand) के पास है। जहाँ शिवसेना की महिला नेता के मकान में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। पुलिस ने 4 लड़कियां, 3 कस्टमर, ड्राइवर, महिला मैनेजर और संचालिका को गिरफ्तार किया है।

महिला के घर में यह मिला 

पुलिस के मुताबिक महिला के धर से पकड़ी गई सभी लड़कियां भोपाल की हैं। पुलिस ने देर रात जब मकान में रेड की तो वहां तीन कमरों में टीवी, नशे और अय्याशी के सारे सामान पाए गये। एसपी मयंक अवस्थी का कहना है कि अनुपमा तिवारी (Anupama Tiwari) के घर देह व्यापार पकड़ा गया है। सभी पर केस दर्ज कर लिया गया है। मौके से 28 हजार 710 रुपए जब्त किए हैं। दो कारें भी जब्त की हैं।

अपर कलेक्टर के हाथ हुई थी सम्मानित

सरगना को सीहोर में तत्कालीन अपर कलेक्टर द्वारा नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम में योगाचार्य के रूप में सम्मानित किया गया था। पकड़ी गई सरगना अनुपमा तिवारी सोशल मीडिया प्रोफाइल में खुद को समाजसेवी और शिव सेना की महिला प्रदेश प्रमुख लिखे हुए है। वह कई मंचों से सम्मानित भी हो चुकी है। अनुपमा 2015 में शिवसेना के टिकट पर नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुकी है।

महिला हिंसा पर करती रही बड़ी बात

8 नवंबर 2017 को एक कार्यक्रम में अनुपमा ने कहा था- आज प्रदेश में महिला सुरक्षित नहीं हैं। छोटी बच्चियां वहशी दरिंदों का शिकार हो रही हैं। महिला शराबबंदी पर भी अभियान चलाती रहती है। वह सरगना साहित्य साधना मंच से भी जुड़ी है। खुद को पत्रकार भी बताती है। अनुपमा मूल रूप से होशंगाबाद (Hoshangabad) की रहने वाली है। सीहोर (Sehore) में ससुराल है। महिला के पति की तीन वर्ष पूर्व मौत हो गई थी।

Tags:    

Similar News