इमरती का पद भले बदले लेकिन कद बरकरार रहेगा : MP NEWS

इमरती का पद भले बदले लेकिन कद बरकरार रहेगा : MP NEWS ध्यप्रदेश विधानसभा की 28 सीटों पर हुए चुनाव में इमरती देवी को हार का सामना करना प

Update: 2021-02-16 06:39 GMT

इमरती का पद भले बदले लेकिन कद बरकरार रहेगा : MP NEWS

भोपाल (MP NEWS) । मध्यप्रदेश विधानसभा की 28 सीटों पर हुए चुनाव में इमरती देवी को हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद उन्होंने हाल ही में महिला एवं बाल विकास मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इमरती का पद भले ही बदल जाय लेकिन उनका कद बरकरार रखा जाएगा। उन्हें मंत्री स्तर के पद से नवाजा जाएगा।

Full View Full View Full View

सियासी गलियारे में चर्चाएं चल रही हैं कि इमरती देवी को महिला वित्त विकास निगम का अध्यक्ष बनाया जाकर कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया जाएगा। दरअसल चुनाव में हार के बाद कैबिनेट मंत्री एंदल सिंह कसाना, गिरिराज दंडोतिया ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था लेकिन इमरती देवी ने इस्तीफा नहीं दिया। जिसे लेकर कांग्रेस सवाल उठाए।

अब चैनल के माध्यम से होगी बच्चों की पढ़ाई, पंचायत भवनों में होगी टीवी की व्यवस्था : MP NEWS

वहीं भाजपा संगठन एवं आरएसएस की नाराजगी की खबरें सामने आने के बाद इमरती देवी ने भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री को इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद से सिंधिया समर्थकों को एडजस्ट करने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि इमरती देवी को महिला एवं वित्त विकास निगम और गिरिराज दंडोतिया को हाउसिंग बोर्ड में जगह मिल सकती है।

शहडोल: 24 घंटे में 4 बच्चों की मौत से स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल..

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Similar News