सीएम शिवराज ने कलेक्टरों से मांगी रिपोर्ट, पूंछा- 3 मई के बाद लॉकडाउन जारी रखें या नहीं ?
मध्यप्रदेश में लॉकडाउन को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभी जिलों के कलेक्टरों से रिपोर्ट मांगी है, साथ ही पूंछा है की 3 मई के बाद लॉकडाउन
भोपाल। मध्यप्रदेश में लॉकडाउन को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभी जिलों के कलेक्टरों से रिपोर्ट मांगी है, साथ ही पूंछा है की 3 मई के बाद लॉकडाउन जारी रखें या नहीं? इस पर उन्होंने कहा है की आपदा प्रबंधन समूह के साथ बैठक कर इस बारे में विचार करें।
साथ ही यह भी देखा जाय की संक्रमित क्षेत्र का आकार बड़ा तो नहीं है। यदि ऐसा है तो उसे फिर से तय किया जाए। जिन क्षेत्रों में अब कोई संक्रमित मरीज नहीं है, उन्हें संक्रमण मुक्त घोषित करने को लेकर भी निर्णय लिया जाए।
नहीं रहें बॉलीवुड के महानायक ऋषि कपूर, मध्यप्रदेश के रीवा से था गहरा नाता
यह निर्देश सीएम शिवराज ने बुधवार को चार घंटे चली कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई जिलों में कलेक्टरों ने अच्छा काम किया है अन्य जिले भी ऐसा ही काम करें। लॉकडाउन का सख्ती से पालन करें। नर्सिंग होम एसोसिएशन और नेशनल मेडिकल एसोसिएशन ने मोबाइल पर मुफ्त उपचार की सलाह देने की सहमति दी है। इसे शुरू कराया जाए। सीएम ने कलेक्टरों से लॉकडाउन पर रिपोर्ट भी मांगी है.
खरगोन पर विशेष ध्यान दें
मुख्यमंत्री ने संक्रमण की दर अधिक होने के कारण खरगोन पर विशेष ध्यान देने को कहा है। उन्होंने होम क्वारंटाइन को प्राथमिकता देने और जबलपुर-खंडवा जिलों को जांच मशीन दिलवाने को कहा। उज्जैन कलेक्टर को इलाज की बेहतर व्यवस्था करने के लिए कहा।
गरीबों की मदद के लिए 65 हजार करोड़ की जरुरत, राहुल गांधी से बोलें रघुराम राजन
चार-पांच लोगों की उपस्थिति में हो सकेंगे विवाह
स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि चार-पांच व्यक्तियों की उपस्थिति में घर पर ही विवाह हो सकेंगे। कलेक्टरों को इस संबंध में मांगने पर अनुमति देने को कहा है।
- हमें Like करें Facebook पर : www.facebook.com/rewariyasat7662
- Join करें Telegram Group : https://t.me/newsrewa
- Follow करें Google News पर : https://news.google.com/s/CBIw0qiMm0U?r=11&oc=1
- Join करें WhatsApp Group : https://chat.whatsapp.com/D52QdcUzQmoLfLTjTNmCpl
- Follow करें Twitter पर : https://twitter.com/newsrewariyasat