MP सरकार का बड़ा फैसला: 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा होगी आन लाइन, बंद रहेंगी 5वीं तक की स्कूलें

कोरोना का कहर एक बार फिर से प्रदेश में बढ़ने लगा हैं। प्रदेश के कई जिलों में कोरोना के केसों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही हैं। लगातार शासन-प्रशासन इस पर निगरानी बनाए हुए हैं। शासन द्वारा लगातार लोगों से सुरक्षा बतरने की बात कही जा रही हैं।

Update: 2021-03-08 22:26 GMT

कोरोना का कहर एक बार फिर से प्रदेश में बढ़ने लगा हैं। प्रदेश के कई जिलों में कोरोना के केसों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही हैं। लगातार शासन-प्रशासन इस पर निगरानी बनाए हुए हैं। शासन द्वारा लगातार लोगों से सुरक्षा बतरने की बात कही जा रही हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शिवराज सरकार लगातार मंथन कर रही है और जरूरी कदम उठा रही हैं। इसी कड़ी में शिवराज सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया हैं। खबरों की माने तो सीएम ने यह घोषणा की है कि 5वीं क्लास की स्कूलें फिलहाल बंद रहेंगी। तो वहीं 6वीं से लेकर 8वीं क्लास तक की स्कूलों पर फिलहाल विचार मंथन चल रहा हैं।

10वीं-12वीं की होगी आन लाइन परीक्षा

कोरोना को लेकर हुई आवश्यक बैठक में 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा को लेकर चिंता जताई गई हैं। जिस तरह से प्रदेश में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। उसके चलते इस बार 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा आॅन लाइन कराई जाएगी। जिसकी जानकारी मीडिया से बातचीत के दौरान शिक्षा मंत्री ने दी। उन्होंने कहा कि फिलहाल हमें 10वीं एवं 12वीं के छात्रों की भविष्य की चिंता हैं। लिहाजा जिस तरह से कोरोना के केस सामने आ रहे हैं उसके चलते इस साल यह पेपर आॅन लाइन लिए जाएंगे। 

अपने हिसाब से लें एग्जाम

मंत्री ने कहा कि हम विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर पूरी तरह से चिंतित हैं। उनके भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों के एग्जाम एवं अन्य क्लासेस की परीक्षा आॅन लाइन एवं आॅफलाइन दोनों तरह से कराने की छूट हैं। ये स्कूलें अपनी सुविधा अनुसार परीक्षाएं करा सकती हैं।

फीस को लेकर कही यह बात

स्कूलों की फीस के लेकर मंत्री ने कहा कि कोई स्कूल फीस नहीं बढ़ाएगी। अगर वह ऐसा करती है तो उन्हें शासन से अनुमति लेनी और इसका कारण भी बताना पड़ेगा। कोई भी स्कूलें शासन की अनुमति के बगैर फीस नहीं बढ़ा सकती हैं। बिना अनुमति के अगर कोई स्कूल फीस बढ़ाती पाई जाएगी तो उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

यहां कोरोना के सबसे ज्यादा केस

प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश के इंदौर, भोपाल में कोरोना के ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। लिहाजा कोरोना के बढ़ते मामलो को लेकर यह फैसला लिया गया है कि फिलहाल छोटे बच्चों की स्कूलें नहीं खोली जाएगी। यह निर्णय कोरोना की समीक्षा बैठक के दौरान लिया गया है। 

 

   खड़े ट्रक से भिड़ी स्कार्पियों, एक ही परिवार 6 लोगों की मौत

Akshay की Atrangi Re तो अमिताभ की Jhund फिल्म की आई रिलीज डेट, इस दिन होगी रिलीज

Satna : अवैध संबंधों को छिपाने डेंटिस्ट ने की असिस्टेंट की हत्या, कत्ल का राज छिपाने प्रेमिका के साथ...

Similar News