भोपाल: दुल्हन को हेलीकाप्टर से लेकर उड़ा दूल्हा

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के छोटे से गांव में उस समय कौतुहल की स्थिति निर्मित हो गई जब दुल्हन को लेने के लिए दूल्हा का हेलीकाप्टर उतरा।

Update: 2021-02-16 06:40 GMT

भोपाल: दुल्हन को हेलीकाप्टर से लेकर उड़ा दूल्हा

भोपाल। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के छोटे से गांव में उस समय कौतुहल की स्थिति निर्मित हो गई जब दुल्हन को लेने के लिए दूल्हा का हेलीकाप्टर उतरा। बताया गया है कि मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के हराना गांव में दूल्हा अपनी जीवन संगिनी के साथ सात फेरे लेने के बाद दुल्हन को लेकर हेलीकाप्टर में उड़ा।

इस क्षेत्र की यह पहली बारात है जहां दुल्हन की विदाई हेलीकाप्टर से हुई। हाईटेक बारात को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। विदाई की रश्म पूरी होने के बाद दूल्हा पृथ्वीराज सिंह धाकड़ अपनी जीवन संगिनी वर्षा धाकड़ के साथ सात फेरे लेकर अपने गांव देवास जिले के महुंडी के लिए उड़ान भरी।

राजगढ़ जिले के छोटे से गांव सेमलीधाकड़ गांव में रहने वाले किसान रामनारायण धाकड़ की पुत्री वर्षा का विवाह देवास निवासी पृथ्वी सिंह पिता दशरथ सिंह धाकड़ के साथ 11 दिसंबर को संपन्न हुआ। दुल्हन के पिता रामनारायण सिंह धाकड़ एक सामान्य किसान हैं जबकि जहां वर्षा का विवाह हुआ है वह लड़का पेट्रोल पंप संचालक है और पिता ठेकेदारी करते हैं।

Similar News