मध्यप्रदेश में 18 सितम्बर 21 लाख खातों में जमा होंगे 4600 करोड़ रूपए

मध्यप्रदेश में 18 सितम्बर 21 लाख खातों में जमा होंगे 4600 करोड़ रूपए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के 21 लाख किसानों को

Update: 2021-02-16 06:31 GMT

मध्यप्रदेश में 18 सितम्बर 21 लाख खातों में जमा होंगे 4600 करोड़ रूपए

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के 21 लाख किसानों को वन क्लिक से 4600 करोड रुपए की बीमा राशि उनके खातों में ट्रांसफर करेंगे। खरीफ 2019 की बीमित फसलों की बीमा राशि किसानों के खाते में 18 सितम्बर को अंतरित की जाएगी। पूर्व में यह कार्यक्रम 8 सितम्बर को प्रस्तावित था।

मध्यप्रदेश के युवाओ के लिए मुख्यमंत्री शिवराज की सौगात, शुरू होगी डेढ़ लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में शीघ्र ही शासकीय भर्ती प्रारंभ की जाएंगी। फैक्ट्रियों में भी 75 प्रतिशत भर्ती प्रदेश के युवाओं से ही होगी। जिले की एक अलग पहचान बनायेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनूपपुर में लगभग लगभग 302 करोड़ 17 लाख रुपए की लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। 
शिवराज ने कहा की वो मध्यप्रदेश के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे ये उनका वादा है. मालूम हो, मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के लगभग डेढ़ लाख से ज्यादा पद खाली हैं। इनमें तृतीय श्रेणी के 76 हजार, चतुर्थ श्रेणी के 16 हजार, संविदा शिक्षक के 31 हजार, पुलिस आरक्षक के 26 हजार समेत अन्य शामिल हैं।

कोरोना संक्रमितों को बड़ी राहत, गैर आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों का भी खर्च उठाएगी शिवराज सरकार

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:  Facebook
Twitter
WhatsAppTelegramGoogle NewsInstagram

Similar News