MP में अनोखी विदाई, दुल्हन की तरह जवानों ने SP को डोली में बैठाया

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भिंड (Bhind) में SP की विदाई मानों किसी दुल्हन की विदाई हो रही हो

Update: 2021-12-05 14:06 GMT

Madhya Pradesh Bhind News: एक कंपनी पर एफआईआर दर्ज करके सुर्खियो में आए भिंड एसपी मनोज कुमार सिंह (Bhind SP Manoj Kumar Singh) का भोपाल (Bhopal) ट्रांसफर हो जाने पर पुलिस जवानों ने ऐसा विदाई समारोह किया कि मानों किसी दुल्हन की विदाई हो रही हो।

स्टाफ ने उन्हें फूलों से सजी डोली में बैठाकर विदा किया। पुलिस जवानों ने कहार बनकर डोली उठाई। ढोल-नगाड़ों के साथ ठुमकें लगाते हुए अफसर को विदाई दी।

दावत वाटिका में था आयोजन

विदाई का यह आयोजन शनिवार की रात आयोजित किया गया था। जहां नवागत एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान (Bhind SP Shailendra Singh Chohan) को मनोज कुमार सिंह ने चार्ज सौंपा। इसके बाद एसपी मनोज कुमार सिंह की विदाई पार्टी डिडी के पास दावत वाटिका में हुई। इस दौरान मनोज कुमार सिंह ने कहा कि चंबल की माटी को सतत प्रणाम रहेगा। यहां के लोगों को कभी नहीं भूलूंगा। भिंड कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस और स्टाफ के अन्य लोग मौजूद रहे।

भिड़ में 18 महीने का रहा सेवाकाल

एसपी मनोज कुमार सिंह 18 महीने भिंड में पुलिस अधीक्षक रहे। अब उन्हें पुलिस मुख्यालय में तैनात किया गया है। भिड़ में रहते हुए उन्होने एक नामी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई सहित कई अन्य प्रक्ररणों को लेकर चर्चा में रहे है। तो वही अब उनका विदाई समरोह भी अब चर्चा में आ गया है।

Tags:    

Similar News