एमपी भिंड के जवान ने प्रधान आरक्षक की कर दी गोली मारकर हत्या

सीएएफ के एक जवान ने अपने साथी प्रधान आरक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान उसके द्वारा दूसरे जवान भी चार राउंड गोली चलाई गई लेकिन वह बाल-बाल बच गया।

Update: 2022-12-25 07:02 GMT

सीएएफ के एक जवान ने अपने साथी प्रधान आरक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान उसके द्वारा दूसरे जवान भी चार राउंड गोली चलाई गई लेकिन वह बाल-बाल बच गया। घटना रविवार सुबह 8 बजे की है। गोली चलाने वाला जवान भिंड का रहने वाला बताया गया है।

छत्तीसगढ़ के कांकेर जेल में था पदस्थ

सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया है कि आरोपी जवान पुरुषोत्तम कुमार छत्तीसगढ़ की कांकेर जिला जेल में पदस्थ है। वह सीएएफ की 11वीं बटालियन सी कम्पनी का जवान है। जवान पुरुषोत्तम कुमार की ड्यूटी पीजी कॉलेज में लगाई गई थी। यहां पदस्थ अन्य जवानों की मानें तो वह पिछले कुछ दिनों से बीमारी की हालत में था, उसके द्वारा छुट्टी की भी मांग की जा रही थी।

प्रधान आरक्षक की मौके पर हो गई मौत

बताया गया है कि शनिवार की रात में जवान पुरुषोत्तम कुमार की ड्यूटी में तैनात था किंतु इस दौरान उसके द्वारा तबियत खराब होने की बात कही गई तो उसको छुट्टी दे दी गई। उसकी जगह पर प्रधान आरक्षक बृजेश भारद्वाज को तैनात कर दिया गया। सूत्रों की मानें तो रविवार सुबह किसी बात पर विवाद हो गया। जिसके कारण पुरुषोत्तम ने प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र भगत और साथी जवान बृजेश भारद्वाज पर गोली दाग दी। गोली लगने के बाद प्रधान आरक्षक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दूसरे जवान पर चलाई चार राउंड गोलियां

इस दौरान जवान पुरुषोत्तम कुमार द्वारा साथी जवान पर भी चार राउंड गोलियां चलाई गईं किन्तु वह बाल-बाल बच गया। घटना की खबर लगते ही जिला जेल परिसर में अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। इस दौरान जेल प्रशासन द्वारा भारी संख्या में जवानों की तैनाती मौके पर की गई है। सुरक्षा के लिहाज से सभी जवान बुलेटप्रूफ जैकेट पहने हुए थे उन्हें यह आशंका थी कि कहीं आरोपी जवान फिर से हमला न कर दे। मौके पर आला अधिकारी पहुंचे और आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की छानबीन अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

Tags:    

Similar News