मध्य प्रदेश के भिंड में ढह गई जेल की दीवार, 21 कैदी दबे, अस्पताल में चल रहा इलाज

Bhind Jail News : लगातार हो रही बारिश का असर रहा कि 63 वर्ष पुरानी जेल की जर्जर दीवार ढह गई। शनिवार सुबह-सुबह हुए हादसे में जेल में अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। जिस बैरक की दीवार ढही उसमें 21 कैदी दब गए। अन्य कैदियो की मदद से सभी को निकाला गया और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। एक की गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। 

Update: 2021-07-31 15:33 GMT

प्रहरियों ने जेलर को दी थीं सूचना

जानकारी के अनुसार शनिवार को भिंड की उपजेल के बैरक नम्बर 6 और 7 की दीवार अचानक ढह गई। इसके पहले उस दीवार से पानी का रिसाव हो रहा था। ऐसे में जेल प्रहरियों ने जेलर को जानकारी दी गई थी। वही जेलर ने भी पीडब्ल्यूडी को मरम्मत करने के लिए सूचना दी थी। लेकिन समय पर सुधार न होने से यह हादसा हो गया। 

जेल छोटी, कैदी ज्यादा

वर्तमान समय में भिंड उपजेल में 256 कैदी बंद है। लेकिन जेल की क्षमता मात्र 172 कैदियों की है। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कैदी ज्यादा होने से बंदियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बताया जाता है कि जेल का निर्माण 1958 में हुआ था। छोटे-छोटे बैरक में 50 से 60 कैदी रखे जा रहा है।

एक कैदी की हालत गम्भीर

जेल की दीवार ढहने से 21 कैदी मलवे में दब गये थे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। सभी कैदियों को चोट आई थी ऐसे में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। वही एक कैदी को ज्यादा चोट लगने से गम्भीर हालत में ग्वालियर भेजा गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

Similar News