विश्व

Yubari Melon: ये है दुनिया का सबसे महंगा तरबूजा, इसकी कीमत 20 लाख रुपए

Yubari Melon: ये है दुनिया का सबसे महंगा तरबूजा, इसकी कीमत 20 लाख रुपए
x
तरबूजा जिसकी कीमत 20 लाख रुपए है.

शायद आपको कीमत सुनकर यह पता चल ही गया होगा कि हम जिस फल खरबूजा के बारे में चर्चा कर रहे हैं वह सरल तरीके से मिलने वाला कोई खरबूज नहीं है। यह तो जापान में वह भी केवल एक छोटे से क्षेत्र में उगाया जाने वाला यूबारी खरबूजा है। कई बार प्रयास किया गया लेकिन अन्य जगहों में इस खरबूजे के नही उगाया जा सका। लेकिन यहां के लोग प्रयास में हैं कि इस खरबूजा के उत्पादन को बढ़ाया जाय। यह फल उगाने में काफी देखरेख की आवश्यकता होती है। लेकिन हर जगह इसका उत्पादन न होने से इसकी कीमत ज्यादा है।

जलवायु और व्यवस्था

जानकारी के अनुसार यूबारी खरबूजा खास तौर पर जापान के युबरी नामक पहाड़ी क्षेत्र मैं पैदा होता है। इस पहाड़ी क्षेत्र की विशेषता यह है कि यह ज्वालामुखी मिट्टी और कुछ वर्षों से समृद्ध है। यहां पर इस खरबूजे का उत्पादन पर्याप्त मात्रा में होता है।

यूबारी खरबूजा की खेती खुले मैदान में नहीं की जा सकती। इसे रखरखाव और धूप से रक्षा करने के लिए ग्रीन हाउस तैयार किया जाता है। बताया गया है कि यूबारी खरबूजा तैयार होने में लगभग 100 दिन का समय लगता है।

ग्रीन हाउस के बाद भी फलो की रक्षा के लिए एक विशेष प्रकार के टोपी बनाकर ढका जाता है। कहा गया है कि अगर ऐसा ना किया जाए तो फल की मिठास और उसका कलर दोनों ही प्रभावित हो जाता है।

बताया जाता है कि यूबारी खरबूजा को पैदा करने में जितनी भूमिका ग्रीन हाउस और ज्वालामुखी युक्त मिट्टी की होती है उससे कहीं ज्यादा वाग्यू बीफ की होती है। बातया जाता है कि इस खरबुजे की कीमत 20 लाख रूपये है। लेकिन लोग इसके लिए लोग 20 से भी ज्यादा कीमत देने के लिए तैयार रहते हैं।

यूबारी खरबूजा की खासियत

यूबारी खरबूजा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे केवल ग्रीन हाउस में ही पैदा किया जा सकता है। अपने इन्हीं खास गुणों की वजह से यह देखने मे बहुत सुंदर लगता है साथ ही इसका स्वाद भी उच्च गुणवत्ता लिए हुए रहता है।

Next Story