विश्व

World Health Day 2022: जानिए क्या है इस बार विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम और 7 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस

WORLD HEALTH DAY 2022
x
आंकड़ों के अनुसार पूरे विश्व में 13 मिलियन से ज्यादा मौतें atmosphere यानी पर्यावरणीय कारणों से होती है.

Kyun Manaya Jata Hai World Health Day: आज यानी 7 अप्रैल को पूरे विश्व में विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day ) मनाया जा रहा है, इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य है लोगों के अंदर उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना। 1950 से ये दिन मनाया जा रहा है जिसकी शुरुआत की थी WHO यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने। हर साल इस दिन के लिए एक स्पेशल थीम निर्धारित की जाती है। आइए जानते हैं विश्व स्वास्थ्य दिवस यानी वर्ल्ड हेल्थ डे के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें

क्या है इस साल की थीम?

World health day 2022 की थीम है 'हमारा ग्रह हमारा स्वास्थ्य' यानि कि 'Our planet, our health'. जैसा कि हम सभी जानते हैं हम पृथ्वी ग्रह पर रहते हैं और पृथ्वी का हमारे स्वास्थ्य से एक गहरा संबंध है इसलिए अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको अपनी पृथ्वी को भी स्वस्थ रखना होगा।

आंकड़ों के अनुसार पूरे विश्व में 13 मिलियन से ज्यादा मौतें atmosphere यानी पर्यावरणीय कारणों से होती है जिसमें शामिल है जलवायु संकट जो मानवता के सामने सबसे बड़ा स्वास्थ्य खतरा है।

क्या कदम उठाएगा WHO?

WHO के मुताबिक वर्ल्ड हेल्थ डे 2022 के उपलक्ष पर विश्व स्वास्थ्य संगठन पूरी पृथ्वी और मानव को हेल्दी रखने के लिए जो कार्य जरूरी है उन पर तुरंत वैश्विक ध्यान केंद्रित करेगा और उस आंदोलन को बढ़ावा देगा जिसका प्रमुख उद्देश्य है अच्छे स्वास्थ्य पर केंद्रित समाज बनाना।

कब से हुई शुरुआत?

डब्ल्यूएचओ की तरफ से इस दिन को मनाने की शुरुआत 7 अप्रैल 1948 को की गई थी लेकिन 1950 से हर वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाने लगा आपको बता दें विश्व स्वास्थ्य दिवस पूरी दुनिया के 195 देश मनाते हैं।

इस दिन को मनाने का प्रमुख उद्देश्य है पूरी दुनिया के लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना जिससे वह एक स्वस्थ जीवन जी सकें और उन्हें खतरनाक बीमारी होने का खतरा भी कम हो सके।

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story