विश्व

The Satanic Verses Summary In Hindi: सलमान रुश्दी की किताब "द सैटेनिक वर्सेज" में क्या लिखा है

The Satanic Verses Summary In Hindi: सलमान रुश्दी की किताब द सैटेनिक वर्सेज में क्या लिखा है
x
The Satanic Verses Stories: सलमान रुश्दी ने अपनी कलम से ऐसा क्या लिख दिया, की उनकी जान पर बन आई है।

The Satanic Verses Summary In Hindi: नमस्कार दोस्तों इन दिनों मशहूर लेखक सलमान रुश्दी (Salman Rushdie) एक बार फिर चर्चा में हैं, क्योंकि उनपर उनकी लिखी गई किताब सैटनिक वर्सेज (The Satanic Verses) के लिए हमला हुआ है। सलमान को इस किताब ने बढ़ता नाम, धन, दौलत के साथ दुनियाभर के मुस्लिमों की दुश्मनी भी मिली है। सलमान मुस्लिम समुदाय से आते हैं लेकिन वे खुद को नास्तिक बताते हैं। द सैटनिक वर्सेज में उनकी द्वारा लिखी गई चौथी किताब थी। हम इस किताब को आपको शॉर्टकट में सारांश (The Satanic Verses Summary) बताने जा रहें हैं.

द सैटनिक वर्सेज के मुख्य पात्र

The Satanic Verses Carecters

1. Gibreel Farishta- भारत में जन्मा एक सक्सेसफुल बॉलीवुड एक्टर होता है।

2. Saladin Chamcha- बॉम्बे में जन्मा तथा लंदन में एक वॉइस आर्टिस्ट होता है।

3. Pamela Lovelace- ये सलादीन की पत्नी होती है जो की किसी और के बच्चे की माँ बनने वाली होती है।

4. Alleluia (Allie)- जिबरेल की गर्लफ्रेंड होती है.

सलमान रुश्दी के द्वारा लिखी गई इस नावेल में Gibreel और Saladin नाम के दो हिंदुस्तानी लड़के होते हैं, जो की इंग्लैंड की नागरिकता ले चुके होते हैं तथा लंदन में रहते हैं। लंदन जाने से पहले जिबरील बॉलीवुड में काफी मशहूर व सफल एक्टर होता है. लेकिन उसका बचपन काफी ज्यादा मुसीबतो में बीता था, बचपन में उसके माँ-बाप गुजर चुके थे। वह किसी अन्य परिवार के साथ रहने लगा था, लेकिन फिर भी बचपन गरीबी में बीत रहा था. जब जिबरील टीनएज में था तो उसने डिलीवरी बॉय की नौकरी करना शुरू कर दिया था।

दूसरी फैमिली के साथ रहते हुए वह काफी साड़ी मानसिक समस्याओं से जूझ रहा होता है। लेकिन बाद में उसके कठोर संघर्ष के कारण फल उसे मिलता है और उसे फिल्मों में काम मिल जाता है, धीरे-धीरे वह एक काफी ज्यादा फेमस एक्टर बन जाता है।

इसी के दौरान रेखा नाम की एक लड़की से उसका अफेयर शुरू हो जाता है, और यह काफी दिनों तक चलता रहता है।

तभी कुछ दिनों के बाद लंदन से एक पर्वतारोही लड़की Allie आती है जिससे उसे प्यार हो जाता है। और इस बात का पता जब रेखा को चलता है तो वह सुसाइड कर लेती है। रेखा की मौत से जिबरील डिप्रेशन में चला जाता है और उसे इस बात का काफी ज्यादा अफ़सोस होता है। जिससे शायद वह जीवनभर खुद को कोसता भी था।

कुछ दिनों के बाद वह Allie के साथ लंदन चला जाता है। शायद इस सोच से की वहां वह पुरानी बातों को भूलकर नई जिंदगी की शुरुआत करेगा। और इन बातों से उसे छुटकारा मिल जायेगा।

##

सलादीन का जन्म बॉम्बे में हुआ था। उसके पिता का नाम चंगेज और मां का नाम नसरीन था जिसकी मृत्यु हो चुकी थी। सलादीन अपने पिता से नफरत करता था या कहें की पिता के साथ उसकी बनती नहीं थी, वह उन्हें छोड़कर दूर जाना चाहता था। और एक दिन उसका सपना सच हो जाता है जब उसके पिता उसका एडमिशन लंदन के एक बोर्डिंग स्कूल में करवा देते हैं।

सलादीन को लंदन भेजकर उसके पिता दूसरी शादी कर लेते हैं, और उस लड़की का नाम भी नसरीन होता है। लंदन में रहकर वह अपने पिता को भुला देता है। और पढाई ख़त्म करने के बाद लंदन में वह वॉइस आर्टिस्ट बन जाता है। वॉइस आर्टिस्ट बनने के बाद सलादीन को Pamella नाम की लड़की से शादी कर लेता है जिससे उसे इंग्लैंड की नागरिकता मिल जाती है।

##

सलादीन अपने वतन भारत आता है, वहां उसकी बचपन की फ्रेंड Zeeny से उसकी मुलाकात होती है. और कुछ दिनों के बाद वे दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ जाते हैं। लेकिन सलादीन के पिता में Zeeny को कोई भी कमी नहीं दिखती है, जबकि सलादीन को इसके उल्टा अपने पिता में कमियां ही दिखती थी। वह उससे ब्रेकअप कर लेता है और लंदन के लिए फ्लाइट पकड़ लेता है। उसी प्लेन में जिबरील भी होता है, जो की लंदन वापस लौट रहा था।

##

प्लेन हाईजैक

तभी प्लेन हाईजैक हो जाता है, उसे 4 नेस्नलिस्ट सिक्खों के द्वारा हाईजैक किया जाता है. प्लेन ठीक इंग्लिश चैनल के ऊपर पहुँचता है और वह फट जाता है जिसके बाद Gibreel प्लेन के बाहर एक Gibrail नाम के फ़रिश्ते में बदल जाता है वहीं सलादीन शैतान का रूप ले लेता है. उसका चेहरा बकरे का और धड़ इंसान का होता है। वे दोनों नीचे गिरके बच जाते हैं उन्हें Rosa नाम की महिला अपने घर में आश्रय देती है।

तभी वहां पुलिस आ जाती है, और सलादीन को पकड़ लेती है। सलादीन को देखकर पुलिस को शक होता है की ये illegal तरीके से लंदन आया है, सलादीन मदद की गुहार लगता है वह gibrail को पुलिस वालों को सच बताने के लिए कहता है लेकिन वह मदद नहीं करता है। सलादीन बार-बार दोहराता है की वह ब्रिटिश नागरिक है जिसे पुलिस नहीं मानती है।

पुलिस सलादीन को जेल में लेकर काफी यातना देती है व उसके बाद उसे हॉस्पिटल में छोड़ दिया जाता है, जहाँ पर वह देखता है कि यहाँ पर तो सभी भूत बने है मतलब कहने का बाकी लोग भी आधे जानवर थे, जो की श्वेत लोगों के द्वारा भेद-भाव का शिकार हुए थे।

सलादीन मौके की तलाश में रहता है और उसे मौका मिल भी जाता है, जिसके बाद वह वहां से भागकर अपने घर जाता है। घर पहुंचकर वह देखता है की उसकी बीवी Pamella और Jumpy Joshi का अफेयर चल रहा था। लेकिन शैतान के रूप में वे सलादीन को नहीं पहचान पाते हैं क्योंकि उन्हें ये लग रहा था की सलादीन प्लेन क्रैश में मारा जा चुका है।

##

सलादीन को मिली मदद

सलादीन अब सलादीन नहीं शैतान सलादीन था जिसके कारण उसका दोस्त उसे पहचान नहीं पता और उसकी मदद करता है, वह उसे अपने एक पहचान के व्यक्ति के होटल में रुकने की व्यवस्था करता है। शैतान का शरीर धीरे-धीरे बड़ा होने लगता है। जिसके कारण वह उसे बेसमेंट में छिपाते हैं.

सलादीन सोच में डूबा था तभी उसे याद आता है की कैसे Gibrail ने उसकी मदद नहीं की थी जिस कारण से उसे कितनी मुसीबतें झेलनी पड़ी, शैतान को गुस्सा आने लगता है जिसके बाद से वह वापस से इंसान बन जाता है।

##

Gibrail को मिलती है सजा

एक दिन gibrail को स्वप्न आता है की गॉड उसे उनका सन्देश लोगों तक पहुंचाने और Allie का त्याग करने के लिए कहते हैं। दूसरे दिन वह उठकर सड़क पर जाकर लोगों को ईश्वर के बारे में बताता है जिससे लोग उसे भाव नहीं देते व मजाक उड़ाते हैं.

तभी उसकी टक्कर एक गाड़ी से होती है। गाड़ी में बैठा शख्स एक प्रोड्यूसर होता है कि जो की उसे पहचान लेता है और उसे लेकर उसका इलाज करवाने जाता है। फिर बाद में वह एक फिल्म बनाने की भी सोचता है।

##

सलादीन बना शैतान

सलादीन को रह रहकर गुस्सा आ रहा था वह Gibrail से बदला लेना चाहता था लेकिन वह चाहकर भी वह ऐसा नहीं कर पा रहा था। एक दिन सलादीन को Gibrail और Allie दिखाई देते हैं जिससे वह गुस्से से भर उठता है। फिर उसके दिमाग में एक आइडिया आता है जिसमे वह Allie को कॉल करने लगता है जिसके बाद से सलादीन को Allie पर शक होने लगता है। दरअसल सलादीन यही चाहता था। लेकिन यह बात Gibrail को पता चल जाती है की यह सब कौन कर रहा है।

एक दिन Gibrail कहीं जा रहा होता है तभी वह देखता है की सामने कैफे में आग लग जाती है जहाँ पर सलादीन फंसा होता है क्योंकि वह वहां पर चाय पी रहा था। वह उसे मरते हुए देखना चाहता था लेकिन बाद में उसका मन बदल जाता है और वह उसे बचा लेता है।

##

Gibrail का अंत

सलादीन को एक दिन सूचना मिलती है कि उसके पिता की तबियत ख़राब है जिसके बाद वह भारत आके अपने पिता की सेवा में जुट जाता है, अपनी दूसरी माँ को भी मानने लगता है। सलादीन पिता के अंतिम समय में उनकी सारी गलतियां माफ़ कर देता है। तभी उसे वहां zeeny भी मिलती है जिसके बाद वे दोनों दोबारा करीब आ जाते हैं और साथ रहने लगते हैं।

Gibrail की लगातार दो फ़िल्में फ्लॉप हो जाती हैं जिसके बाद वो Allie और प्रोड्यूसर के साथ भारत आ जाता है। Gibrail एक बार फिर अपने बचपन में खो जाता है जहाँ वो मानसिक रोगी होता है। डिप्रेशन ने उसे फिर से उसी कगार पर लेकर खड़ा कर दिया था जैसे की वह पहले की तरह असहाय था। Gibrail दोनों को गोली मार देता है। Allie और प्रोड्यूसर की हत्या के बाद वह सलादीन के पास जाता है.

सलादीन से वह अपने किये की माफ़ी मांगता है क्योंकि उसने काफी कुछ झेला था। फिर उसके बाद खुद भी आत्महत्या कर लेता है।

####

द सैटनिक वर्सेस से मुस्लिम क्यों नाराज हैं

The Satanic Verses नावेल के बीच में कई Dream Sequences भी हैं। जो Gibreel के दिमाग में चलते हैं। Confusion से बचने के लिए उन्हें यहाँ अलग से दिया जा रहा है। इन्हीं parts की वजह से Muslims इस नावेल से नाराज हुए थे।

Satanic Verses Offending Passages:

Story:1

Mahound नाम का शख्श एक नया धर्म शुरू करता है जिसका नाम submission होता है, लेकिन दूसरे धर्म के लोग उसके धर्म के लोगों को मारने लगते हैं. फिर दूसरे धर्म के लोग Mahound के सामने एक प्रस्ताव रखते हैं की वो उनकी तीन देवियों को भी अल्लाह के साथ स्थान देदे तो वे लोग उसके अनुयायियों को छोड़ देंगे। इस पर वह तैयार हो जाता है और उन तीन देवियों को अल्लाह की बेटी बताता है। बाद में उसे इस गलती का पछतावा भी होता है, लेकिन उसे अपने लोगों की रक्षा भी करना था। लेकिन वह इन सब चीजों झूठ बताकर कहता कि ऐसा कुछ भी नहीं है यह सब उससे शैतान ने करवाया है। और इतना कहकर लज्जित होकर वहां से भाग जाता है.

लेकिन उसके बाद से उसका यह धर्म हर जगह फैलने लगता है।

Story: 2

Titlipur नाम के गांव Ayesha नाम कि लड़की होती है। वह अपने गांव के लोगों से कहती है कि उसे Gabriel नाम के फरिस्ते को सपने में देखा है। उसने सभी को मक्का की यात्रा पैदल करने के लिए कहा है, और वह सभी को पानी में रास्ता देगा। यानी की उन्हें अरब सागर पर पानी की सतह में रास्ता मिल जायेगा। बस विश्वास के साथ कदम बढ़ाएं।

दूसरे दिन सभी मक्का की यात्रा में निकल जाते हैं और अरब सागर में चलने लगते हैं लेकिन वे सभी डूबकर मर जाते हैं.

और यहाँ पर Salman Rushdie कि किताब The Satanic Verses की कहानी समाप्त और विवाद का प्रारम्भ होता है।

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story