
Federal Reserve Rate Hike: अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक की ब्याज दरों में बढ़ोतरी, दुनियाभर में पड़ सकता है असर!

US Federal Reserve Bank Hindi News: दिन-प्रतिदिन बढ़ती महंगाई के बीच एक और बुरी खबर है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व आपको बड़ा झटका देने वाला है। इस महीने फेडरल रिजर्व अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकता है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक के प्रमुख जेरोम पॉवेल ने इस महीने नीतिगत ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। बीते 4 सालों में पहली बार नीतिगत ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जाएगी।
ब्याज दरें बढ़ने से, एमआई में भी होगी बढ़ोतरी
अमेरिकी केंद्रीय बैंक में हो रहे इस बदलाव का असर दुनियाभर में पड़ सकता है। इसके बाद भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई सहित दुनियाभर के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकते हैं। ब्याज दरों में बढ़ोतरी होने से सीधा असर आपके होम और उसकी ईएमआई पर पड़ेगा। यानी ब्याज दरें बढ़ने के बाद आपके एमआई में भी बढ़ोतरी हो जाएगी।
15-16 मार्च को होगा फैसला
अमेरिकी केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में बढ़ोतरी इतनी तेजी से होंगी पाॅवेल ने इसका संकेत नहीं दिया। लेकिन, उम्मीद जताई जा रही है कि फेडरल रिजर्व की 15-16 मार्च 2022 को होने वाली बैठक में मानक अल्पकालिक ब्याज दरों में बढ़ोतरी का फैसला किया जा सकता है। अगर यह बढ़ोतरी होती है तो क्रूड ऑयल में रिकॉर्ड तेजी और बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों की मुश्किलें भी बढ़ सकती है।
बढ़ती महंगाई के चलते उठाया यह कदम
इस महीने फेडरल रिजर्व अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी करना शुरू कर देगा। अमेरिका में बढ़ती महंगाई से परेशान फेडरल रिजर्व के इस कदम की संभावना पहले से ही जताई जा रही थी। साल 2018 के बाद फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में बढ़ोतरी होगी।




