विश्व

US का दावा; मार गिराया काबुल हमले का मास्टरमाइंड, अमेरिका ने ISIS पर एयर स्ट्राइक किया

Aaryan Puneet Dwivedi
28 Aug 2021 9:31 AM IST
US का दावा; मार गिराया काबुल हमले का मास्टरमाइंड, अमेरिका ने ISIS पर एयर स्ट्राइक किया
x
काबुल एयरपोर्ट के पास हुए बम धमाकों में 100 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिसमें 13 अमेरिकी भी थें. बदला लेने एक लिए US ने ISIS पर एयर स्ट्राइक की है.

26 अगस्त को काबुल एयरपोर्ट के पास हुए सीरियल बम धमाकों (Kabul Airport Serial Bomb Blast) में सैकड़ों लोग मारे गए, जिनमें 13 अमेरिकी सैनिक भी थें. इस हमले का बदला लेने एक लिए अमेरिकी सेना ने ISIS के ठिकानों में एयर स्ट्राइक (Air Strike) की है. US का दावा है कि ISIS-K के मास्टरमाइंड को मार गिराया गया है.

अमेरिकी ड्रोन से ISIS ठिकानों को निशाना बनाया गया

बता दें काबुल एयरपोर्ट के पास हुए हमले का बदला लेने का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने पहले ही कर दिया था. हमले के ठीक 36 घंटे बाद US ने अमेरिकी ड्रोन से ISIS के ठिकानों को निशाना बनाया था. अब US का दावा है कि अमेरिकी एयरस्ट्राइक में ISIS-K के मास्टरमाइंड को मार गिराया गया है.

अमेरिकी सेना के प्रवक्ता नेवी कैप्टन बिल अर्बन (Bill Urban) ने कहा है कि अमेरिका ने अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में ISIS-K के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक कर कार्रवाई की थी. हमें संकेत मिले हैं कि टारगेट मारा गया है. साथ ही किसी भी सिविलियन को कोई नुकसान नहीं हुआ है.

ISIS का गढ़ है नांगरहार प्रांत

नांगरहार प्रांत आईएसआईएस का गढ़ माना जाता है. यह इलाका पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बॉर्डर पर है. अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद कई आतंकी जेल से छोड़ दिए गए थें. जिसमें ISIS के आतंकी भी शामिल हैं. मना जाता है ये सभी नांगरहार प्रांत में ही जुटे हुए हैं और अब यहीं से दुनिया भर में आतंकी हमलों को अंजाम दे सकते हैं.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story