विश्व

United Kingdom News: यूके की 100 कंपनियों ने बिना सैलरी घटाए शुरू की चार डे वर्किंग

Sanjay Patel
29 Nov 2022 7:47 AM GMT
United Kingdom News: यूके की 100 कंपनियों ने बिना सैलरी घटाए शुरू की चार डे वर्किंग
x
यूनाइटेड किंगडम (यूके) ने सभी कर्मचारियों के लिए स्थायी 4डे वर्किंग प्रारंभ की है। इस कदम से कंपनी को उम्मीद है कि इससे कर्मचारियों की प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी साथ ही देश में इससे बड़ा बदलाव भी होगा।

United Kingdom News: यूनाइटेड किंगडम (यूके) ने सभी कर्मचारियों के लिए स्थायी 4डे वर्किंग प्रारंभ की है। इस कदम से कंपनी को उम्मीद है कि इससे कर्मचारियों की प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी साथ ही देश में इससे बड़ा बदलाव भी होगा। यह 4डे वर्किंग यूके में 100 कंपनियों में प्रारंभ की गई है। खास बात यह है कि कर्मचारियों की सैलरी भी नहीं घटाई गई है। कर्मचारियों को उतनी ही सैलरी दी जाएगी जितनी कि पूर्व में दी जाती थी।

दो दिग्गज कंपनियां भी शामिल

4डे वर्किंग के सपोर्टरों का मानना है कि इससे फर्मों की प्रोडक्टिवटी में सुधार आएगा। इसमें यूके की 100 कंपनियों में दो दिग्गज कंपनी भी शामिल हैं। जिनमें सबसे बड़ी फर्म एटम बैंक और ग्लोबल मार्केटिंग एविन ने भी 4डे वर्किंग को अपनाया है। एक रिपोर्ट के अनुसार एविन के चीफ एक्जीक्यूटिव एडम रॉस ने इसे इतिहास के कुछ ट्रांसफॉर्मेटिव इनिशिएटिव में से एक बताया। कंपनियों का मानना है कि 4डे वर्किंग से कम घंटों में भी समान काम कर पाएंगे। इस पॉलिसी को पहले से अपनाने वाली फर्म्स या कंपनियों ने इसे काफी अच्छा बताया है।

माइक्रोसॉफ्ट 3 वर्ष पूर्व लागू कर चुका है 4डे वर्किंग

माइक्रोसॉफ्ट 4डे वर्किंग को तीन वर्ष पूर्व ही लागू कर चुका है। 2019 में अपने जापान ऑफिस में प्रयोग के तौर पर सप्ताह में चार दिन काम और तीन दिन कर्मचारियों को छुट्टी देनी प्रारंभ की थी। कंपनी की मानें तो इससे जहां कर्मचारियों के अवकाश लेने में भी 25 प्रतिशत की कमी आई तो उत्पादन क्षमता में भी वृद्धि हुई। 4डे वर्किंग से बिजली के इस्तेमाल में भी 23 फीसदी तक की कमी दर्ज की गई। वहीं फ्रांस की कुछ कंपनियों ने भी इस मॉडल को अपनाया था। कंपनी की मानें तो इसे लागू करने के बाद 92 प्रतिशत कर्मचारियों ने कहा था कि उन्हें सप्ताह में चार दिन काम करके बहुत मजा आया।

6 महीने पहले किया शुरू किया था ट्रायल

काम करने के तरीके में बदलाव को लेकर ब्रिटेन में लगभग 6 माह पूर्व पायलट प्रोजेक्ट प्रारम्भ किया गया था। यह प्रोजेक्ट दुनिया का सबसे बड़ा था जिसमें फोर डे वर्किंग को लेकर ट्रायल शुरू हुआ। ट्रायल के दौरान कर्मचारियों ने भले ही सप्ताह में चार दिन ही काम किया हो किंतु उन्हें सैलरी पूरी दी गई। ट्रायल के लिए प्रारंभ किए गए प्रोजेक्ट में लगभग 70 कंपनियों ने हिस्सा लिया था। इस ट्रायल का उद्देश्य कर्मचारियों को ज्यादा प्रोडक्टिव बनाना था। ट्रायल के दौरान यह पाया गया कि 4डे वर्किंग से जहां कर्मचारियों खुश रहते हैं तो वहीं लगन के साथ काम भी करते हैं।

Next Story