विश्व

Ukraine Russia War Update: रूस का मिसाइल हमला जारी, युक्रेन ने 800 सैनिक मारे, और क्या हो रहा है

Ukraine Russia War Update: रूस का मिसाइल हमला जारी, युक्रेन ने 800 सैनिक मारे, और क्या हो रहा है
x
Ukraine Russia War Update: यूक्रेन का दावा है कि रूस की बैलेस्टिक मिसाइल्स को यूक्रेनी सेना से ध्वस्त कर दिया है

Ukraine Russia War Update: रूस गुरुवार सुबह 8 बजे से यूक्रेन में हमला कर रहा है, 24 घंटे से ज़्यादा समय बीत जाने के बाद भी हमला रुका नहीं बल्कि और घातक हो गया है। इस जंग में अबतक हज़ारों जाने जा चुकी हैं करोड़ों का नुकसान हो चूका है, रूसी सिपाही की हिट लिस्ट में यूक्रेनी राष्ट्रपति हैं जिन्हे महफूज रखने के लिए बार-बार उनका ठिकाना बदला जा रहा है।


यूक्रेन यह दावा कर रहा है कि उनसे शुक्रवार को रशियन मिसाइल को ध्वस्त कर दिया है और इसी के साथ आधा दर्जन हेलीकाप्टर, फाइटर जेट्स, टैंक, और 800 से ज़्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराया है। वहीं रूस का हमला लगातार जारी है उसे यूक्रेन की राजधानी कीव को उससे अलग करना है।

  • रूस यूक्रेन के 70 से ज़्यादा ठिकानों को तबाह करने का दावा कर रहा है
  • यूक्रेन का दावा है कि उसने कई यूक्रेनी मिसाइल, हेलीकाप्टर और 800 से ज़्यादा सैनिकों को मारा है
  • रूस के हमले से अबतक 120 से ज़्यादा यूक्रेनी नागरिक मारे गए हैं
  • यूक्रेन के राष्ट्रपति ने NATO सहित अन्य ऐसे देशों के प्रति नाराजगी जाहिर की है जिन्होंने ऐन वक़्त में उसे अकेला छोड़ दिया है
  • यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा की हमें अकेले शक्तिशाली रूस से लड़ने के लिए छोड़ दिया है, फिर भी हम अपनी आखिरी सांस तक लड़ते रहेंगे, अपना देश और परिवार छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे

रूस क्या कर रहा है


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रूस का मकसद साफ़ है, उसे यूक्रेन की राजधानी कीव को पूर्वी यूक्रेन से अलग कर अपने कंट्रोल में लेना है, रूसी सेना तो यह काम गुरुवार को ही पूरा कर देना था लेकिन यूक्रेनी हथियारों और जांबाज़ों के आगे रूसी सैनकों को मुश्किल हो गई. ऐसा बताया गया है कि पुतिन की सेना यूक्रेनी राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskiy पकड़ने या फिर जान से मारने के लिए ढूंढ रही है, यूक्रेनी सेना अपने राष्ट्रपति को महफूज रखने के लिए बार-बार उनका ठिकाना बदल रही है.


रूस ने अबतक यूक्रेन के कई शहरों, एयरपोर्ट्स में अपना कब्ज़ा जमा लिया है, पावर प्लांट्स में रूसी झंडा फेहरा दिया है, कत्लेआम जारी है, सैनिकों के साथ आम नागरिक मारे जा रहे हैं, रूसी सेना यूक्रेन के सरकारी दफ्तरों, आर्मी ठिकानों सहित ट्रांसपोर्ट और इंटरनेट कनेक्टिविटी से जुडी चीज़ों को अपना निशाना बना रही है। रूसी सेना यूक्रेनी राजधानी कीव में गोलीबारी, बमबारी कर रही है, यहां लाखों लोग रहते हैं और अब उनसब की जान खतरे में है, रूस कीव को तबाह करने में जुटा हुआ है.

यूक्रेन हार मानेगा!


यूक्रेन की सेना, यूक्रेन के लोग और यूक्रेन की सरकार रूस के सामने कमजोर होते हुए भी हार मानाने के लिए तैयार नहीं है, उनका मानना है कि गुलामी से अच्छा आज़ादी के लिए लड़कर मर जाना है. यूक्रेन के लोगों ने रूस के खिलाफ हथियार उठा लिए हैं, उन्हें पीछे हटना मंजूर नहीं है, वो उनकी जमीन है और वह उसके लिए अपनी जान दे रहे हैं।


रशियन सिपाहियों ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि हम अपनी आखिरी सांस तक तुमसे लड़ेंगे, आसमान में, धरती में, पानी में और धरती के अंदर भी हम तुमसे लड़ते रहेंगे। अब रूस के लोग भी पुतिन करने लगे हैं. लोग अब रूसी राष्ट्रपति को किलर, वॉर किलर, हिटलर कह रहे हैं।


Next Story