विश्व

Ukraine Russia War: इससे पहले रूस आक्रमण करता यूक्रेन में गृहयुद्ध शुरू हो गया

Ukraine Russia War: इससे पहले रूस आक्रमण करता यूक्रेन में गृहयुद्ध शुरू हो गया
x
Ukraine Russia War: यूक्रेन में अलगाववादियों ने सिक्योरिटी चीफ की कार उड़ा दी और गैस पाइपलाइन को ब्लास्ट कर दिया

Ukraine Russia War: NATO को लेकर रूस और उसके पडोसी देश यूक्रेन के बीच जंग के हालात जारी हैं, इससे पहले रूस प्रत्यक्ष रूप से यूक्रेन में हमला करता, यूक्रेन में गृहयुद्ध शुरू हो गया है, गुरुवार को यहां पहले स्कूलों में रॉकेट और गोलों से हमला किया गया और शुक्रवार को तो परिस्थितिया और ख़राब हो गईं. यूक्रेन के अलगाववादियों ने सिक्योरिटी चीफ की कार में ब्लास्ट किया और गैस पाइप लाइन को ही उड़ा दिया।

ऐसा बताया जा रहा है कि पूर्वी यूक्रेन में रूस के समर्थक मौजूद हैं, यूक्रेन खुद अंदर से 2 भागों में विभाजित है एक तबका चाहता है कि यूक्रेन NATO से जुड़ कर रूस से आज़ाद हो जाए और दूसरा तबका रूस के समर्थन में हैं. जो यूक्रेन में रहकर रूस का समर्थन कर रहे हैं वो बाकि लोगों के लिए विद्रोही हैं।

चल क्या रहा है

शुक्रवार रात को यूक्रेन के लुहान्सक में विद्रोहियों के हमले से गैस पाइप लाइन में विस्फोट हो गया. इसके बाद यूक्रेन के आपातकाल विभाग ने लोगों को घरों से ना निकलने का आदेश जारी कर दिया। इसी के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल बंद कर दिया गया है। आरोप है कि रूस का समर्थन करने वाले अलगाववादियों ने रूस के इशारे पर यह हमला किया है। वहीं रूस का कहना है कि ये सब यूक्रेन की साज़िश है ताकि अशांति फैले।

एक दिन पहले स्कूल में गोले दागे


गुरवार को यूक्रेन के फेयरी तेल किंडरगार्डन स्कूल में गोले दागे गए थे, जिस वक़्त यह हमला हुआ उस वक़्त स्कूल में बच्चे पढ़ रहे थे. इस हमले में 3 शिक्षक घायल हुए थे। वहीं शनिवार को अलगाववादियों ने तो यूक्रेन के सिक्योरिटी चीफ की कार और गैस पाइपलाइन में ही ब्लास्ट कर दिया।

यूक्रेन और रूस के बीच जंग की नौबत क्यों आई

यूक्रेन और रूस के बीच जंग का माहौल क्यों बना है इसके पीछे का कारण है NATO, अब ये NATO क्या है, जंग क्यों हो रही है, अमेरिका को क्या लेना-देना है, भारत किसके साथ है और ये सब क्यों हो रहा है जानने के लिए हमने बढ़िया आसान शब्दों में एक आर्टिकल लिखा है अपना GK बढ़ाना हो तो इस लिंक में क्लिक कर दोजिये।

Next Story