विश्व

आज की रात है बहुत खास: बृहस्पति, बुध, शुक्र, यूरेनस और मंगल ग्रह एक कतार में नज़र आएंगे, जानें किस वक़्त और कहां देखना है

आज की रात है बहुत खास: बृहस्पति, बुध, शुक्र, यूरेनस और मंगल ग्रह एक कतार में नज़र आएंगे, जानें किस वक़्त और कहां देखना है
x
जब कई सारे ग्रह एक कतार में दिखाई देते हैं तो इसे प्लेनेट परेड (Planet Parede) कहते हैं.

Planet Parede Today: मंगलवार 28 मार्च यानी आज की रात बड़ी खास होने वाली है. इंसान ऐसी खगोलीय घटना देखने वाला है जिसे शायद ही आपने पहले देखा होगा आज की रात बृहस्पति, बुध, शुक्र, यूरेनस और मंगल ग्रह एक कतार में दिखाई देंगे, और खगोलीय नज़ारे को देखने के लिए आपको किसी टेलिस्कोप की जरूरत नहीं है. आप इन ग्रहों को सिर्फ अपनी आंखों से भी देख सकते हैं.

ग्रहों के एक कतार में होने के इस खगोलीय संयोग को अंग्रेजी भाषा में प्लेनेट परेड (Planet Parade) कहा जाता है. और इसे विज्ञान की भाषा में प्लेनेटरी अलाइनमेंट (Planetary Alignment) भी कहते हैं.

क्या होता है प्लेनेटरी अलाइनमेंट

What Is Planetary Alignment In Hindi: हमारे सोलर सिस्टम में 8 ग्रह हैं. जो अपने ऑर्बिट में रहते हुए सूर्य की परिक्रमा लगाते हैं. कई सालों के बाद ऐसा संयोग बनता है जब यह ग्रह सूर्य की तरफ आकर इकठ्ठा हो जाते हैं. और पृथ्वी से दिखाई देने लगते हैं. इस खगोलीय घटना को देखकर लगता है कि यह ग्रह आपस में मिल गए हैं मगर वो असलियत में एक दूसरे से अरबो-खरबों मील दूर होते हैं.

Planetary Alignment को कब और कैसे देखना है

NASA के अनुसार 28 मार्च की शाम को जब सूर्य ढल जाएगा तब आप इस नज़ारे को देख पाएंगे। यह संयोग वेस्टर्न होराइजन की ओर दिखाई देगा। यह पांच ग्रह आपको होराइजन से आसमान तक फैले दिखाई देंगे। लेकिन सूर्य के ढलने के आधे घंटे बाद बुध और बृहस्पति ग्रह होराइजन लाइन में डूब जाएंगे।

यह बिना किसी लेंस या टेलिस्कोप के आपको टिमटिमाते तारों की तरह नज़र आएँगे। लेकिन शुक्र ग्रह सबसे चमकदार होगा, मंगल ग्रह सूर्य के काफी करीब होगा और जो सबसे बड़ा तारा दिखाई दे समझियेगा की वह जुपिटर है.

  • आखिरी बार यह प्लेनेट परेड जून 2022 में हुई थी, तब बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और अरुण (यूरेनस) एक साथ आसमान में दिखाई दिए थे।
  • अगली प्लेनेट परेड 11 अप्रैल 2023 को दिखाई देगी तब बुध, अरुण, शुक्र और मंगल ग्रह दिखाई देंगे
  • इसके बाद 24 अप्रैल को भी बुध, अरुण, शुक्र और मंगल ग्रह दिखाई देंगे
  • 29 मई को बुध अरुण बृहस्पति और शनि ग्रह एक साथ दिखाई देंगे
  • 17 जून को बुध, अरुण, बृहस्पति, वरुण और शनि ग्रह साथ में दिखाई देंगे

सभी 8 ग्रह एक साथ कब दिखाई देंगे

When will all 8 planets appear together:याद कर लीजिये अगर आपको सौरमंडल के सभी गग्रहों को एक साथ देखना है तो आपको 9 मई 2061 का इंतजार करना होगा।




Next Story