विश्व

ये है दुनिया का सबसे महंगा सिक्का, 1 अरब 44 करोड़ रूपए में हुआ नीलाम

ये है दुनिया का सबसे महंगा सिक्का, 1 अरब 44 करोड़ रूपए में हुआ नीलाम
x
ये है दुनिया का सबसे महंगा सिक्का, 1 अरब 44 करोड़ रूपए में हुआ नीलाम! This is the world's most expensive coin, auctioned for Rs 1 billion 44 crores

पुराने सिक्कों की दुनिया भी निराली है। जब यह सिक्के चलन से बाहर होते हैं तो लोग या तो बैंक में जमा करवा कर इनके मूल्य के चलन वाले रूपये ले लेते हैं। और अगर न बदले गये तो यह बच्चों के खेलने के काम में आते हैं। लेकिन इसी बीच कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो चलन से बाहर सिक्के, नोट को एकत्र कर लेते हैं। और एक दिन ऐसा आता है जब चलन से बाहर हुए इन सिक्को और नोटों का अपना बाजर खड़ा हो जाता है। जहां 1 रूपये के सिक्के लाखों की कीमत पर बिकते हैं। ऐसा ही एक अमेरिका का सिक्का एक अरब से भी ज्यादा कीतम पर बिका। आइये जाने इसकी पूरी वहज।

अमेरिका का खास सिक्का

हम जिस सिक्के की बात कर रहे हैं उस सिक्के को 1933 में बनया गया था। यह एक अमेरिकी सिक्का है। वैसे तो इस सिक्के की मूल कीमत केवल 1600 रूपये है। इस सिक्के की नीलामी 8 जुलाई 2021 में हुई थी। जब इसे नीलाम किया गया ते इसकी कीमत 1 अरब 44 करोड़ 17 लाख 65 हजार 950 रूपये तक गई। अब आप सोच रहे होंगे कि इस सिक्के की वास्तविक कीमत इतनी ज्यादा क्यों हैं। क्योकि पुराने सिक्के भी इतनी ज्यादा कीमत में नहीं बिकते हैं। तो आइये हम इसकी बारे में और ज्यादा जानकारी देते हैं।

क्यों खास है यह सिक्का

इस सिक्के के समबंध में बताया जाता है कि इस सिक्के की ढलाई वर्ष 1933 में किया गया बाद में इसकी छपाई नहीं की गई। यह डबल ईगल गोल्ड कॉइन है। गोल्ड होने के साथ इस सिक्के के एक पहलू में यूस की लेडी लिबर्टी की तस्वीर हैं तो वहीं दूसरे पहलू में अमेरिकी ईगल छपा हुआ है। इसी वजह से इस सिक्के का महत्व काफी ज्यादा हो जाता।

साथ ही बताया गया है कि जब इस सिक्के को बंद किया गया तो उसे गलाने का आदेश दिया गया था। कुछ लोगों ने इसे जमा कर दिया तो कुछ लोगों ने इसे बचा लिया। अब यह केवल एक सिक्का बचा जो आज अरब रूपये में बिका है।

Next Story