विश्व

घर की पालतू बिल्ली ने मालकिन को बनाया मालामाल, मिला 9500000 रुपये

घर की पालतू बिल्ली ने मालकिन को बनाया मालामाल, मिला 9500000 रुपये
x
घर की पालतू बिल्ली ने मालकिन को बनाया मालामाल, मिला 9500000 रुपये! The pet cat of the house made the mistress rich, got Rs 9500000

Trending News: सुनने के बाद जरा अजीब लगता है की कोई बिल्ली अपने मालकिन को करोड़पति कैसे बना सकती है। हम जिस बिल्ली की बात कर रहे हैं वह भारत की नहीं अमेरिका की बिल्ली है। इस बिल्ली की चर्चा इस समय अमेरिका के गली कूचे में हो रही है। क्योंकि इस बिल्ली की बदौलत इसकी मालकिन को 95 लाख रुपए मिले हैं। अब आपके दिलो-दिमाग में कौतूहल बढ़ता जा रहा होगा कि आखिर एक बिल्ली अपनी मालकिन को कैसे करोड़ रुपए दिलवा सकती है। तो चलिए हम आपको इसके संबंध में पूरी जानकारी साझा करेंगे।

बिल्ली पर लगा था आरोप

जिस घर में बिल्ली रहती थी वह अमेरिका का वाशिंगटन शहर है। यहां रहने वाली इस बिल्ली पर पड़ोस के लोगों ने आरोप लगाया कि यह दूसरे जानवरों को तंग करती है। मामला न्यायालय में पहुंचा। इसके बाद बिल्ली पर जुर्माना लगाया गया। बाद में बिल्ली के मालिक ने हायर अथॉरिटी में अपील की तो वहां से उसे 95 लाख रुपए का हर्जाना मिला। इसकी पूरी कहानी अभी आगे है।

क्या है मामला

बात 2019 की है। वाशिंगटन शहर की रहने वाली अन्ना डनेली के यहां एक मिस्का का नाम की बिल्ली है। कहते हैं कि अन्ना डनेली के पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बिल्ली पर अन्य पालतू जानवरों को परेशान करने का आरोप लगाया। न्यायालय गए, जहां पर बिल्ली को दोषी मानते हुए उस पर 23 लाख रुपए का जुर्माना लगाते हुए उसे एनिमल कंट्रोल के पास भेजने का आदेश दिया गया। आदेश के पालन में उसे जेल भी हो गई।

बिल्ली की मालकिन गई पुनः न्याय मागने

लेकिन यह मामला यहीं नहीं थमा। बिल्ली की मालकिन अन्ना बिल्ली से बहुत प्यार करती थी। इसलिए उसने इस मामले को हायर अथॉरिटी के पास लेकर गई। जहां बिल्ली की मालकिन अन्ना ने अपना पक्ष रखा। जिसमें उन्होंने बताया के उसकी बिल्ली ने किसी भी जानवर को तंग नहीं किया है। उनका यहां तक कहना था कि बिना इजाजत के यह बिल्ली किसी के घर में प्रवेश नहीं करती।

फिर आया निर्णय

सुनवाई की गई। 3 साल तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने पुराने मामले को खारिज करते हुए गलत जानकारी देने की वजह से लगे जुर्माने और सजा को माफ कर दिया। वही बिल्ली के मालिक के पक्ष में फेसला आय। उसे राहत के रूप में 95 लाख दूसरे पक्ष के देने के लिए कहा गया। अब पड़ोस के जिन लोगों ने आरोप लगाया था अब वह बुरे फंसे हैं। लेकिन बिल्ली की मालकिन करोड़पति बन चुकी है।

Next Story