विश्व

South Africa Bar Firing News Hindi: साऊथ अफ्रीका में फायरिंग से 14 लोगों की मौत! जानें पूरा केस

South Africa Bar Firing News Hindi: साऊथ अफ्रीका में फायरिंग से 14 लोगों की मौत! जानें पूरा केस
x
South Africa Bar Shooting News Hindi: दक्षिण अफ्रीका में आधी रात को ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, इस हमले में 14 लोग मारे गए

South Africa Firing News Hindi: बीते रविवार की रात 12:30 बजे साऊथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के सोवेटो टाउनशिप में एक बार के अंदर अचानक से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी, इस हमले में 14 लोगों की जान चली गई. जबकि अन्य 11 लोग गोली लगने से घायल हो गए. जब पुलिस मौके पर गई तो उन्हें बार में हर तरफ लाशें, खून और बेहोश पड़े घायल लोग नज़र आ रहे थे। ऐसा कहा जा रहा है कि 3 घायलों की हालत गंभीर है और मरने वालों क आंकड़ा बढ़ सकता है.


साऊथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग (Johannesburg) केओर्नाल्डो (Orlando) सोवेटो टाउनशिप (Soweto Township) के एक बार में यह घटना घटित हुई है जहां गोलीबारी में अबतक 14 लोगों की जान जा चुकी है और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

साऊथ अफ्रीका के बार में फायरिंग

Firing at bar in South Africa: पुलिस को जांच में पता चला है कि बार में बैठे लोग एन्जॉय कर रहे थे, तभी अचानक से एकाएक गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी, पुलिस को अबतक यह नहीं पता चल पाया है कि गोलीबारी क्यों हुई है और बार में बैठे लोगों को निशाना क्यों बनाया गया. पता चला है कि मिनीबस टैक्सी में सवार होकर आए हमलावरों ने अचानक से फायरिंग शुरू की थी, जिसके बाद लोग गोलियों की आवाज सुनकर इधर-उधर भागने लगे और जो-जो निशाने में आया उसे गोली लगी. साऊथ अफ्रीका में हुई फायरिंग में एक से अधिक लोगों के शामिल होने का अंदेशा है।

फायरिंग क्यों हुई पता नहीं चला

जोहान्सबर्ग के टाऊनशिप में मौजूद बार में फायरिंग क्यों हुई, किसने की, इस हमले के पीछे हमलावरों का मकसद क्या था अभी कुछ नहीं पता. पुलिस CCTV की मदद से हमलावरों को पकड़ने में जुटी है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और इस घटना में मारे गए लोगों के परिजन जोहान्सबर्ग की सड़कों में प्रदर्शन कर रहे है.

South Africa Bar Shooting Video:


Next Story