विश्व

पैगंबर मुहम्मद की ईशनिंदा करने पर बेटे ने अपने माता-पिता को मार डाला

पैगंबर मुहम्मद की ईशनिंदा करने पर बेटे ने अपने माता-पिता को मार डाला
x
अपने माता-पिता के कातिल ने कहा- वो पैगम्बर मुहम्मद की सच्चाई को स्वीकार नहीं कर रहे थे, उन्हें जीने का कोई अधिकार नहीं था

Blasphemous Comments Against Prophet Muhammad: मुनकैला अहमदु (Munkaila Ahamdu) नाम के एक मुस्लिम शख्स ने अपने ही माता-पिता की बेरहमी से हत्या कर दी, मामला इस्लाम मजहब के फाउंडर पैगम्बर मुहम्मद की ईशनिंदा (Blasphemous Of Prophet Muhammad) से जुड़ा है. आरोपी ने कहा कि उसके पेरेंट्स पैगम्बर मोहम्मद के सच को स्वीकार ही नहीं कर रहे थे, इसी लिए उन्हें जीने का कोई हक़ नहीं था.

मामला नाइजीरिया (Nigeria) के जिगवा (Jigawa) राज्य का है जहां गगरवा नाम के शहर में रहने वाले मुस्लिम युवक मुनकैला अहमदु (Munkaila Ahamdu) ने अपने मां-बाप की हत्या सिर्फ इस लिए कर दी क्योंकि वह प्रॉफेट मोहम्मद को नहीं मानते थे.

पैगम्बर के अपमान पर माता-पिता को मार डाला

आरोपी मुनकैला अहमदु (Munkaila Ahamdu) एक गायक है और Tijjaniyya Islamic sect का मेंबर है. उसने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता उसका मजाक उड़ाते थे, उसे पागल कहते थे क्योकि वह पैगम्बर मुहम्मद की तारीफ में गाने गाता था. लोकल मिडिया रिपोर्ट के अनुसार 37 साल के आरोपी को पुलिस से गिरफ्तार कर लिया है.

पैगंबर पर विश्वास ना करने वाले पेरेंट्स को गोली मार दी

आरोपी ने अपने माता-पिता को सिर्फ इस लिए गोली मार दी क्योंकि वह दोनों पैगम्बर मुहम्मद पर विश्वास नहीं करते थे, और वह चाहते थे कि उनका बेटा भी ये सब छोड़कर कोई काम-घाम शुरू करे. आरोपी ने अपने 70 साल के पिता और 60 बरस की माँ को गोली मारकर उनकी जान लेली और दो अन्य लोगों को भी गोली मारकर घायल कर दिया।

हत्या का कोई अफ़सोस नहीं

उसने पुलिस को बताया कि अपने पेरेंट्स की हत्या करने को लेकर उसे कोई अफ़सोस नहीं है, उन्हें मरना ही था क्योंकि वह पैगम्बर मुहम्मद की सच्चाई को स्वीकार नहीं कर रहे थे, मैंने उन्हें इसी लिए मारा क्योंकि वह पैगम्बर मुहम्मद के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे. इस दुनिया में कोई भी प्रॉफेट मुहम्मद की ईशनिंदा करता है तो उसकी सज़ा सिर्फ मौत है.

Next Story