विश्व

यहाँ मिला बुलेट प्रूफ बॉडी वाला चूहा, बन्दूक की गोली भी है बेअसर, पढ़िए पूरी खबर

अमेरिका में हुई एक अजब-गजब घटना ने कुछ साल पहले लोगों को सकते में डाल दिया था। यहां पर एक व्यक्त ने चूहे जैसे दिखने वाले जानवर को मारने के लिए गोली चलाई लेकिन जानवर को लगने की बजाय वह बुलेट उसकी सास को छूकर निकल गई थी। घटना अमेरिका के जॉर्जिया में हुई थी। अगर गोली थोड़ी भी दाएं-बाएं होती तो महिला को लग सकती थी।

54 साल के लैरी मैकेलरॉय ने अपनी 9 एमएम की पिस्टल से अर्माडिलो पर गोली चलाई थी। गोली उछलकर पहले तो दीवार पर लगी, फिर गोली मैकेलरॉय की सास के घर के पिछले दरवाजे पर लगी और फिर यहां से एक सोफे से होती हुई उनकी पीठ पर जा लगी। यह एक ऐसी घटना थी जिसने लोगों को अपना सिर खुजाने पर मजबूर कर दिया था। यह दरअसल अर्माडिलो नामक जानवर है।

आर्माडिलो साउथ अमेरिका में पाया जाने वाला एक ऐसा प्राणी है जो खतरे को भांपते ही खुद को समेट कर गोलाकार आकर ले लेता है। अर्माडिलो की 20 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं, जिसमें से 9 तो केवल अमेरिका में ही पाई जाती हैं। इनके ऊपर की तरफ लगी शैल जिससे खतरे के समय ये खुद को बचाते हैं, वह इतनी मजबूत होती है कि बंदूक की गोली से भी उन्हें कुछ नहीं होता है।

ये जीव कीड़े, चीटियां, छोटे पौधे आदि खाकर अपनी जीविका चलाया करते हैं। इनके पैर इतने मजबूत होते हैं, जिनसे ये अपने खुराक के लिए चीटियों के टीलों को खोदकर उन्हें बाहर निकाल कर खाते हैं। अर्माडिलो की नजर बहुत ही कमजोर होती, वह शिकार के दौरन अपने शिकार को सूंघ या महसूस कर के पता लगता है। अर्माडिलो गर्म या बरसाती इलाके में रहने वाला जीव है। ठंडी जगहों में इनकी प्रजाति जीवित नहीं रह सकती है। इनकी आबादी कितनी है, ये अभी तक ठीक से मालूम नही किया जा सका है।

Next Story