विश्व

अमेरिका से लंदन की फ्लाइट में महिला से रेप, प्लेन लैंड होते ही आरोपी पकड़ाया

अमेरिका से लंदन की फ्लाइट में महिला से रेप, प्लेन लैंड होते ही आरोपी पकड़ाया
x
Rape In Flight: रेप की घटना का ऐसा पहला मामला है जब उड़ती हुई प्लेन में रेप हो गया है

Rape In Flight: अमेरिका के न्यूजर्सी से लंदन आ रही यूनाइटेड एयरलाइंस में बीच उडान में एक महिला यात्री के साथ रेप हो गया. यह मामला 31 जनवरी है लेकिन इस घटना के बारे में अब खुलासा हुआ है। महिला बिज़नेस क्लास में सफर कर रही थी और जिस आदमी पर रेप का आरोप लगा है वो भी उसकी ही क्लास में सफरकार रहा था।

ये कैसे हो गया

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार 31 जनवरी को यूनाइटेड एयरलाइंस की एक फ्लाइट ने न्यूजर्सी से टेकऑफ किया। बिज़नेस क्लास में पीड़ित महिला अकेले सफर कर रही थी। फ्लाइट में रेप का आरोपी जो की एक ब्रिटिश नागरिक है वो भी बिज़नेस क्लास में मौजूद था। आरोप है कि उस शख्स ने उड़ती हुई फ्लाइट में उस अमेरिकी महिला का रेप किया है। इस दौरान अन्य यात्री सो रहे थे। महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकरी क्रू मेंबर्स को दी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। जैसे ही फ्लाइट लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट में लैंड हुई वैसे ही आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया।

जमानत मिल गई

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और फ्लाइट में जाकर इस घटना के सबूत भी जुटाए और बाद में आरोपी को जमानत में छोड़ दिया। महिला का मेडिकल भी किया गया है और पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों एक दूसरे को नहीं जानते थे लेकिन उड़ान के दौरान एक ही क्लास में होने से दोनों की बात-चीत हुई और इस दौरान दोनों ने ड्रिंक की।

Next Story