विश्व

Putin's list of unfriendly countries: पुतिन ने जारी की अमित्र देशों की लिस्ट, इनके साथ क्या करेगा रूस?

Putins list of unfriendly countries: पुतिन ने जारी की अमित्र देशों की लिस्ट, इनके साथ क्या करेगा रूस?
x
Putin's list of unfriendly countries: मित्र देशों में भारत टॉप पर है, रूस ने भारत का और भारत ने रूस का हमेशा साथ दिया है, दोनों बेस्ट फ्रेंड हैं

Russia's list of unfriendly countries: यूक्रेन रूस युद्ध के बीच रूसी सरकार ने एक लिस्ट जारी की है देशों के नाम है जो रूस के साथ नहीं थे और अब उनकी रूस से कोई दोस्ती नहीं है. मतलब वह अब अमित्र हैं। इस लिस्ट ने कई देशों को हैरानी में डाल दिया है तो कई देशों को मालूम था कि रूस उनके साथ कुछ ऐसा ही करेगा।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा निर्देशित इस लिस्ट में US, UK, EU, ऑस्ट्रेलिया, सैन मारिनो, लिकटेंस्टाइन और यूक्रेन का नाम शामिल है, रूस की लिस्ट में वही देश हैं जिन्होंने यूक्रेन में हमला होने के बाद रूस के खिलाफ कई पाबंदियां लगाई हैं ये सभी देश पुतिन की बैड बुक में शामिल हो गए हैं. अब इन देशों के साथ रूस क्या बर्ताव करेगा यह पुतिन ही जानते हैं

रूस की अनफ्रेंडली लिस्ट में कौन से देश हैं

रूस ने अपनी अनफ्रेंडली देशों सूची के साथ यह भी घोषणा की कि "अमित्र देशों" के विदेशी लेनदारों को अस्थायी रूप से रूबल का उपयोग करके भुगतान किया जा सकता है यदि भुगतान 10 मिलियन रूबल (लगभग £ 56,500) से अधिक है। प्रतिबंधों के कारण मुद्रा अब नीचे जा रही है.

अमित्र देशों" की पूरी सूची में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) और कनाडा, यूरोपीय संघ के राज्य, यूके जर्सी, एंगुइला, ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह, जिब्राल्टर सहित, यूक्रेन, मोंटेनेग्रो, स्विट्जरलैंड,अल्बानिया, अंडोरा, आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, मोनाको शामिल हैं। नॉर्वे, सैन मैरिनो, उत्तर मैसेडोनिया, और जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, माइक्रोनेशिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर और ताइवान भी इस लिस्ट में है.

लोगों ने मजाक बनाया

रूस के अमित्र देशों की लिस्ट जारी करने के बाद कई देशों के लोगों ने इसका खूब मखौल उड़ाया, लोगों ने कहा हमें वैसे भी ऐसे देश से कोई दोस्ती नहीं रखनी है, लेकिन कुछ छोटे देश जैसे ताईवान, मोंटेनेग्रो, अल्बानिया, अंडोरा, लिकटेंस्टीन जैसे देशों के लिए यह परेशानी का कारण बन गया है

Next Story