विश्व

डॉक्टर्स ने इंसान के शरीर में ट्रांसप्लांट किया सूअर का दिल, बराबर काम कर रहा है

डॉक्टर्स ने इंसान के शरीर में ट्रांसप्लांट किया सूअर का दिल, बराबर काम कर रहा है
x
Pig Heart Transplant: अमेरिका में 57 साल के आदमी के शरीर में डॉक्टर्स ने सूअर का का दिल फिट कर दिया है, सूअर के दिल को जेनेटिकली मोडिफाइड किया गया है

Pig Heart Transplant: अमेरिका के डॉक्टर्स ने इतिहास रच दिया है, 57 साल के एक हृदय रोग से ग्रसित व्यक्ति के शरीर में जेनेटिकली डेवलप किया गया सूअर का दिल लगा दिया गया है, हृदय का ऑपरेशन करीब 7 घंटे तक चला और डॉक्टर्स ने इंसानी शरीर में सफलतापूर्वक सूअर का दिल फिट कर दिया।

अमेरिका के मैरीलैंड में रहने वाले डेविड बेनेट काफिस समय से हार्ट की समस्या का सामना कर रहे थे, जब दिल में कोई सुधार होने की नौबत आ गई तो डॉक्टर्स ने उन्हें सूअर का दिल ट्रांसप्लांट करने की सलाह दी, यह सुनने में काफी अजीब है क्यूंकि इंसान और जानवर के अंगों में काफी फर्क होता है और एक सूअर के दिल को इंसानी शरीर में फिट करने की बात मजाक लगती है

डेविड के पास सिर्फ 2 ऑप्शन थे

डेविड बेनेट के पास सिर्फ 2 ऑप्शन थे या तो वो मर जाएं और या फिर अपने शरीर में सूअर के दिल का ट्रांसप्लांट कर लें. बेनेट ने ज़िन्दगी चुनी और अपने सीने में एक जानवर का दिल लगवाने के लिए तैयार हो गए. डॉक्टर्स ने यह पहले ही कह दिया था कि यह ट्रांसप्लांट अंधेरे में तीर मारने जैसा है या तो बेनेट जिन्दा बचेंगे या फिर उनकी मौत हो जाएगी।

सूअर के अंगों का इस्तेमाल होता रहता है

आपको ये जानकर हैरानी होगी के इंसानी शरीर में पहले से भी सूअर के अंगो का इस्तेमाल किया जाता रहा है. सूअर के दिल का वॉल्व का इस्तेमाल दशकों से होता आ रहा है, लेकिन पूरा का पूरा दिल ही ट्रांसप्लांट कर देने का यह पहला मामला है।

अब कैसे हैं बेनेट

डॉक्टर्स का कहना है कि अगर यह ऑपरेशन सफल होता है तो यह चिकित्सा के लिहाज से बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। फ़िलहाल बेनेट के शरीर में लगा सूअर का दिल ठीक से काम कर रहा है और उन्हें हार्ट-लंग बाईपास मशीन में रखा गया है। डॉक्टर्स की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

सूअर का दिल क्यों भेड़-बकरी का क्यों नहीं

मेडिकल रिपोर्ट का कहना है कि सूअर का दिल इंसानी शरीर के लिए परफेक्ट माना जाता है, लेकिन सूअर के सेल्स में एक अल्फ़ा-गल शुगर होता है जिसे इंसानी शरीर एक्सेप्ट नहीं करता। इसी लिए बेनेट के शरीर में जो सूअर का दिल फिट किया गया है उसे पहले उनके शरीर के हिसाब से जेनेटिकली मोडिफाई किया गया और बाद में 7 घंटे चले ऑपरेशन में उसे ट्रांसप्लांट किया।

ये पहला मामला नहीं है जब इंसान के शरीर में किसी जानवर के अंदरूनी अंग ट्रांसप्लांट किए गए हों, इससे पहले पिछले साल सितंबर में न्यूयॉर्क में डॉक्टर्स ने एक्सपेरिमेंट के लिए मरे हुए इंसान के अंदर सूअर की किडनी को ट्रांसप्लांट किया था. इसके अलावा साल 1984 में एक नवजात बच्चे के अंदर बंदर की प्रजाति बबून का दिल फिट किया गया था. लेकिन वह बच्चा सर्जरी के सिर्फ 21 दिन बाद मर गया था.

Next Story