विश्व

कोरोना का नया वेरिएंट OMICRON, तीन वैक्सीन लेने के बाद भी कर देता है संक्रमित

Ayush Anand
28 Nov 2021 2:14 AM GMT
कोरोना का नया वेरिएंट OMICRON, तीन वैक्सीन लेने के बाद भी कर देता है संक्रमित
x

कोरोना 

Corona Virus New Variant: आइये जानते हैं कोरोना के नए वेरिएंट OMICRON के बारे में।

Corona Virus New Variant OMICRON : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Corona Virus) से पूरा विश्व धीरे-धीरे उभर रहा है। भारत में वैक्सीन के 120 करोड़ से अधिक टीके लग चुके हैं। धीरे-धीरे विश्व के सारे परिवहन वाहनों को भी फिर से चलाया जा रहा है। कुछ महीने पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के द्वारा यह उम्मीद जताई गई थी कि अगर यूं ही हम विश्व को शत प्रतिशत तक हर देश में वैक्सीन लगा सके तो कोरोना के तीसरे लहर आने की कम उम्मीद है। मगर शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चिंता जताते हुए कोरोना के नए वेरियन की घोषणा की है।

क्या है कोरोना का नया वेरिएंट (Corona Virus New Variant) ?

26 नवंबर, शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के बारे में बताया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने करोना के इस वेरिएंट को ओमिक्रोन (OMICRON) नाम दिया, यह एक ग्रीक शब्द है। शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस नए वेरिएंट को 1.1. 529 कहा और इसे बहुत खतरनाक बताया की यह वेरिएंट बहुत तेजी से संक्रमित करता है तथा दोनों वैक्सीन लगाने के बाद भी इस वेरिएंट से संक्रमित होने की संभावनाएं हैं।

इस देश में मिला ओमिक्रोन

विश्व स्वास्थ्य संगठन की घोषणा के पूर्व ही दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिकों ने इस वेरिएंट की अपने देश में होने की पुष्टि की थी। नया वेरिएंट केवल दक्षिण अफ्रीका तक सीमित नहीं है अन्य देशों ने भी इसकी पुष्टि की जिसमें इजरायल, बेल्जियम,बोत्सवाना और हांगकांग देश शामिल है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चिंता जताते हुए यह कहा है कि यह वेरिएंट अन्य वेरिएंट से अधिक खतरनाक है क्योंकि यह अब तक इसके लगभग 100 जीनोम अनुक्रम की सूचना मिल चुकी है बल्कि यह इतना खतरनाक है कि इसे इजरायल एक एक व्यक्ति जिसे दो डोज के साथ तीसरा बूस्टर डोज भी लगा था परंतु उसके बाद भी वह इस वेरिएंट का शिकार बन गया।

Next Story