विश्व

15 August History: भारत ही नहीं 15 अगस्त के दिन और भी कई देश हुए थे स्वतंत्र, मनाते हैं उत्सव

15 August History: भारत ही नहीं 15 अगस्त के दिन और भी कई देश हुए थे स्वतंत्र, मनाते हैं उत्सव
x
15 August ke din Azad hone wale desh: 15 अगस्त के दिन भारत और पाकिस्तान आजाद दोनों ही देश आजाद हुए, लेकिन इनके अलावा विश्व में कई और देश भी आजाद हुए थे।

15 August Ko Azad Hone Wale Desh: हमारे देश को स्वतंत्रता 15 अगस्त 1947 को मिली थी। आजादी के इस महापर्व को तब से लेकर आज तक हम बड़े उत्साह के साथ मनाते चले आ रहे हैं। इसी 15 अगस्त के दिन पड़ोसी देश पाकिस्तान भी स्वतंत्र हुआ था। लेकिन पाकिस्तान में 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मनाया जाता है। लेकिन विश्व में कई ऐसे छोटे बड़े देश हैं जो 15 अगस्त के दिन स्वतंत्र हुए थे। हम जानते हैं कि 15 अगस्त के दिन विश्व के कौन कौन से देश स्वतंत्र हुए थे।

बहुत बड़ा था ब्रिटिश साम्राज्य

आजादी के इस जश्न के बीच कभी-कभी जहन में यह बात आती होगी क्या कोई और भी देश ऐसे ही गुलाम था। अन्य देशों में क्या दूसरे देशों का कब्जा था या नहीं। इन सब बातों को जानने के लिए कुछ इतिहास के पन्ने पलटने होंगे। क्योंकि एक समय ऐसा था जब ब्रिटिश साम्राज्य के लिए कहा जाता था कि उसका सूर्यास्त नहीं होता। ब्रिटिश साम्राज्य बहुत बड़ा था। उसने कई देशों पर अपना आधिपत्य जमा रखा था। जानेंगे कि वह कौन से देश हैं जो अगस्त के दिन आजाद हुए थे।

15 अगस्त को स्वतंत्रता प्राप्त करने वाले देश

15 August Ke Din Azad Hone Wale Desh

बहरीन (Bahrain)

खाड़ी देश बहरीन भी 15 अगस्त के दिन आजाद हुआ था। यह भी ब्रिटिश उपनिवेशवाद का हिस्सा था। 1971 में बहरीन को आजादी मिली। हालांकि बहरीन 16 दिसंबर को अपना नेशनल हॉलिडे मनाता है।

लिकटेंस्टीन (Liechtenstein)

कहा जाता है कि लिकटेंस्टीन दुनिया का सबसे छोटा देश है। 15 अगस्त 1866 को लिकटेंस्टीन जर्मनी से आजाद हुआ था। लेकिन लिकटेंस्टीन में 15 अगस्त 1940 से ही यहां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

कॉन्गो (Congo)

अफ्रीकन कंट्री कॉन्गो को 15 अगस्त 1960 को आजाद हुआ था। कांन्गों को यह आजादी फ्रांस से मिली थी। इसके बाद फिर रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो बना। जानकारी के अनुसार कॉन्गो पर फ्रांस का कब्जा 1880 से था।

दक्षिण कोरिया (South Korea)

15 अगस्त 1945 को ही दक्षिण कोरिया को जापान से आजादी मिली थी। यूएस और सोवियत की सेना ने दक्षिण कोरिया को जापान के कब्जे से रिहा कराया था। दक्षिण कोरिया स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाता है।

उत्तर कोरिया (North Korea)

दक्षिण कोरिया की ही तरह उत्तर कोरिया भी 15 अगस्त 1945 के ही दिन स्वतंत्र हुआ था। उत्तर कोरिया में 15 अगस्त को स्वतंत्रता की वजह से राष्ट्रीय अवकाश रहता है।

Next Story