विश्व

New Rules 2023: अब छुट्टी पर गए कर्मचारी को यदि कोई कंपनी से लगाता है फोन तो उस पर लगेगा ₹100000 का जुर्माना

Government Employees News
x
अगर यह नियम एक कंपनी में लगने के बजाए विश्व के हर छोटी-बड़ी, सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों पर लागू कर दिया जाए तो कितना बढ़िया होगा।

वाह वाह कितनी अच्छी बात है। अगर यह नियम एक कंपनी में लगने के बजाए विश्व के हर छोटी-बड़ी, सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों पर लागू कर दिया जाए तो कितना बढ़िया होगा। क्योंकि हाल के दिनों में एक कंपनी ने यह नियम बनाया है कि अगर छुट्टी पर गए अधिकारी कर्मचारी को कोई भी कंपनी का सहकर्मी फोन लगाता है तो फोन लगाने वाले सहकर्मी पर 1 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

किस कंपनी ने लागू किया यह नियम

जानकारी के अनुसार कर्मचारियों को यह सुविधा दुनिया की सबसे बड़ी फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफार्म ड्रीम 11 अनप्लग पार्टी लेकर आई है। इस पालिसी के तहत ऊंचाइयों को छुट्टी के दिन काम को लेकर परेशान करने पर जुर्माना लगाने की व्यवस्था की गई है।

कंपनी का कहना है कि अवकाश का दिन कर्मचारी के लिए बहुत खास होता है। उस अवकाश पर कर्मचारी के अलावा उसके परिवार के लोगों का भी अधिकार होता है। अगर कंपनी से बार बार फोन लगाया जाए तो कर्मचारी के साथ ही उसके परिवार के लोग भी डिस्टर्ब होते हैं।

क्या है कंपनी की सोच

कंपनी की सोच है कि उसकी कंपनी में कार्य करने वाले कोई भी कर्मचारी दूसरे कर्मचारी पर निर्भर ना रहे। अगर कोई कर्मचारी अवकाश पर जाता है तो कार्य कर रहे कर्मचारियों की इतनी कूवत होनी चाहिए कि वह उसकी गैरमौजूदगी में कंपनी का कार्य सुचारू रूप से कर सके।

क्योंकि कई बार देखा गया है कि अगर कोई कंपनी का महत्वपूर्ण व्यक्ति अवकाश पर जाता है तो कंपनी के सहकर्मी बार-बार फोन लगाकर अपने कार्य को सरल बनाने का प्रयास करते हैं। साथ ही उनके इस कृत्य की वजह से अवकाश पर गया हुआ व्यक्ति अपने अवकाश का पूर्ण लाभ नहीं उठा पाता।

कई बार तो देखा गया है कि अवकाश अधूरा ही रह जाता है। उक्त कर्मचारी को काम की वजह से होने वाली झंझट पर वह अवकाश छोड़कर वापस काम पर लौट आता है। वही उसके घर के लोग भी अवकाश पर रहते हुए कार्य की बात करने की वजह से परेशान होते हैं। वही ताने भी दिए जाते हैं कि तुम वापस काम पर क्यों नहीं चले जाते।

Next Story