विश्व

Naziha Salim Google Doodle 23 April: गूगल ने डूडल के जरिए इराकी चित्रकार नाजिया सलीम को किया याद, जानिए इनके बारे में..

Naziha Salim Google Doodle 23 April: गूगल ने डूडल के जरिए इराकी चित्रकार नाजिया सलीम को किया याद, जानिए इनके बारे में..
x
Today Google Doodle Saturday 23 April 2022, Who is Nazia Salim, Nazia Salim In Hindi: गूगल हमेशा महान हस्तियों को अपने सर्च इंजन में डूडल बना सम्मानित व पूरी दुनिया को उनके बारे में बताता है।

Today Google Doodle Saturday 23 April 2022, Who is Nazia Salim, Nazia Salim In Hindi: गूगल हमेशा महान हस्तियों को अपने सर्च इंजन में डूडल बना सम्मानित व पूरी दुनिया को उनके बारे में बताता है।

दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल (Google) ने आज यानि की शनिवार 23 अप्रैल, 2022 को डूडल (Doodle) के जरिए नाजिया सलीम (Naziha Salim) को याद किया है। बता दें की नाज़िहा सलीम (Naziha Salim) इराक की सबसे पॉपुलर और फेमस आर्टिस्ट में से एक हैं। नाजिया सलीम (Naziha Salim) इराक की एक चित्रकार और प्रोफेसर थीं। नाजिया ने अपने जीवन काल में अपनी कला के जरिए ग्रामीण इराकी महिलाओं के जीवन को बखूबी दर्शाया है।

इसलिए गूगल ने उन्हें अपने सर्च इंजन का डूडल बना कर सलामी दी है। इस तरह कहा है आज का गूगल डूडल। गूगल ने जो दो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमे एक तरफ Naziha Salim को पेंट ब्रश पकड़े देखा जा सकता है तो वहीं, दूसरी तस्वीर में उनकी पेंटिंग की झलक देखने को मिल रही है।

कौन हैं नाज़िया सलीम? (Who is Nazia Salim?)

आइये नाज़िया सलीम (Nazia Salim Facts In Hindi) से जुड़े फैक्ट्स हम फटाफट से जानते हैं:

  1. नाजिया सलीम (Naziha Salim) का जन्म 1927 में तुर्की के इस्तांबुल (Istanbul) में हुआ था।
  2. उनके पिता खुद एक चित्रकार थे और माता कढ़ाई की कला में माहिर थीं।
  3. नाजिया सलीम ने बहुत छोटी सी उम्र में ही कला में दिलचस्पी दिखानी शुरू कर दी थी।
  4. नाज़िया ने बगदाद फाइन आर्ट्स से स्नातक की पढ़ाई की।
  5. नाज़िया पेरिस में फ्रेस्को और म्यूरल पेंटिंग में माहिर थीं।
  6. बता दें की नाज़िया ऐसी पहली महिला बनीं जिन्हें पेरिस के इकोले नेशनेल सुप्रीयर डेस बीक्स-आर्ट्स में आगे की पढ़ाई करने के लिए छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया।

  7. नाज़िया इराक के अल-रुवाद की संस्थापकों में से एक थीं। जानकारी के अनुसार अल-रुवाद इराकी कलाकारों का एक समुदाय है जो विदेशों में अध्ययन करता है और इराकी सौंदर्यशास्त्र में यूरोपीय कला तकनीकों को शामिल करता है।
Next Story