विश्व

NATO Ukraine: यूक्रेन की मदद करने NATO का इनकार, पहले कही थी साथ देने की बात अब अकेला छोड़ दिया

NATO Ukraine: यूक्रेन की मदद करने NATO का इनकार, पहले कही थी साथ देने की बात अब अकेला छोड़ दिया
x
NATO Ukraine: NATO से जुड़े देश जैसे अमेरिका और UK ने रूस को धमकी दी थी अब चुप हो गए हैं

NATO Ukraine: रूस लगातार यूक्रेन में हमला कर रहा है, इस बीच जिस यूक्रेन को अमेरिका और UK सहित NATO का साथ देने की उम्मीद थी उसमे पानी फिर गया है, अमेरिका, UK के बाद अब NATO ने भी यह साफ़ कह दिया है कि वो यूक्रेन की मदद के लिए सेना नहीं भेज सकता क्योंकि यूक्रेन NATO का हिस्सा नहीं है।

गुरुवार से शुरू हुए रूसी हमले के पहले सभी यूरोपीय देश और अमेरिका बड़ी-बड़ी डींगे हाक रहा था, रूस को यह चेतावनी दी जा रही थी के अगर रूस यूक्रेन में हमला करता है तो उसकी शामत आ जाएगी, लेकिन रूसी राष्ट्रपति की धमकी के आगे सभी की बोलती बंद हो गई. अब कोई भी देश जो यूक्रेन का साथ देने की बातें कर रहा था वो अब मुंह पर कह रहा है कि हम मदद नहीं कर सकते।

अबतक 115 सैनकों की मौत

रूस के हमले से अबतक 10 यूक्रेनी सामान्य नागरिक और 54 यूक्रेनी सैनिक मारे जा चुके हैं, वहीं यूक्रेन भी 50 से ज़्यादा रूसी सैनिकों को मारने और एक दर्जन से अधिक फैटेरजेंट्स को धराशाई करने का दावा कर रहा है, यूक्रेन की अब कोई मदद करने वाला नहीं बचा है, उसके पास जितना भी कुछ है वो रूस के अब ज़्यादा देर तक नहीं लड़ सकता है. यूक्रेन के नागरिक अब हथियार उठा चुके हैं ऐसे में वो भी रूसी सेना से लड़ते हुए मारे जाएंगे।

जो मदद के लिए वादा करते थे अब पीठ दिखा रहे

EU- यूरोपीय यूनियन कमीशन ने रूस को धमकी देते हुए कहा है कि अब वो रूस को सबक सिखाएगा, लेकिन अपने सैनिकों को लड़ने के लिए भेजकर नहीं बल्कि रूस की इकोनॉमी को कमजोर करेगा, रूस से सभी व्यवसाइक रिश्तों के करार को तोड़कर यूरोपीय यूनियन इसका बदला लेगा, इससे पहले यूरोपीय यूनियन के देश रूस को धमकी दे रहे थे कि अगर वह यूक्रेन में हमला करता है तो इसका नतीजा बुरा होगा। लेकिन अब कोई प्रत्यक्ष रूप से यूक्रेन की मदद नहीं कर रहा

NATO- जिस नाटो के रूस यूक्रेन में हमला कर रहा है उसी ने अब यूक्रेन का साथ छोड़ दिया है, नाटो ने यह साफ़ कह दिया है कि क्योंकि युक्रियण नाटो का हिस्सा नहीं है इस लिए वो उसकी मदद सेना भेजकर नहीं कर सकता। लेकिन यूक्रेन की वह इस हालात में मदद करेगा पर हथियार नहीं उठाएगा


Next Story