विश्व

अजब गजब प्रेम कहानी: प्रेग्नेंट हुई बीबी तो सास-दामाद ने बना लिया रिलेशन, घर छोड़ हुए फरार, सदमें में दो परिवार

Damad and Saas Love Story
x

Damad and Saas Love Story

यूके में रहने वाले सास-दामाद के इश्क से दो परिवार टूट गए

कहते है इश्क का कोई रिश्ता नही होता, जब जिससे हो गया वह उसके साथ हो लिया। शायद ऐसा ही कुछ सोच कर एक सास-दामाद ने इश्क में घर द्वार छोड़कर रफ्फूचक्कर हो गए। अजब प्रेम की गजब कहानी का यह मामला यूके में रहने वाले एक परिवार से सामने आ रहा है।

मां से मदद के लिए आई थी प्रेग्नेंट बेटी

यू तो हर मां चाहती है कि उसके बेटी का घर संसार अच्छा बस जाए, लेकिन यहां कुछ उल्टा ही मामला सामने आया। जब प्रेग्नेंट बीबी को छोड़ उसका पति सास को दिल दे बैठा और सास का भी इश्क परवान चढ़ गया। मीडिया खबरों के अनुसार यूके में रहने वाली जॉर्जिना की बेटी जेस अपने पति रयान के साथ प्रेग्नेंट होने के चलते यह सोच कर मायके रहने आई कि उसकी मां उसकी मदद करेगी और उसका ख्याल रखेगी। इस दौरान उसके पति रयान और उसकी मां जॉर्जिना के बीच इश्क हो गया। जॉर्जिना की आयु 44 वर्ष है और 6 नाती पोते हैं, जबकि दामाद रयान 29 वर्ष का है और उसकी पत्नी जेस 24 वर्ष की है।

भागने का तब बनाया प्लान

खबरों के अनुसार डिलेवरी होने के चलते रयान की पत्नी जेस अस्पताल में भर्ती थी और उसने बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान सास और दामाद घर से भागने का प्लान बना डाले। रयान अस्पताल में अपनी बीबी से मिलने के बाद घर लौटा और सास सहित दोनों रफ्फूचक्कर हो गए। जब जेस अस्पताल से घर लौटी तो उसकी जिंदगी बर्बाद हो चुकी थी। यह जानकारी जब जॉर्जिना के पति को लगी तो उन्हे शॉक लग गया। बताते है कि वे कभी भी घर से नही निकलते है।

सोशल मीडिया में हो रहे टोल

प्रेग्नेट बीबी को छोड़ सास-दामाद के इश्क को लेकर सोशल मीडिया में जमकर टोल किया जा रहा है। इस बीच रयान ने कहा कि वह जॉर्जिया से काफी प्यार करता है और बेहद खुश है। कोई क्या बोल रहा है, इससे उन्हे कोई फर्क नही पड़ता है।

रेयान और जेस का है यह दूसरा बच्चा

जानकारी के तहत रेयान और जेस पिछले 3 वर्षो से रिलेशन में रह रहे थें। उनके पहले एक बच्चा था और दूसरे बच्चे को जेस ने जन्म दिया है। प्रेग्नेट होने के चलते जेस ज्यादा ध्यान नही दे पाई कि उनके पति और मां के बीच क्या चल रहा है। वे दोनों रोमांस कर रहे है, जब तक उसे मालूम पड़ा वे दोनो घर छोड़कर जा चुके थें।

Next Story