विश्व

लव स्टोरी: उम्र के अंतिम पड़ाव पर 72 साल के वृद्ध ने 69 साल की महिला से रचाई शादी, अस्पताल में हुई थी मुलाक़ात

लव स्टोरी: उम्र के अंतिम पड़ाव पर 72 साल के वृद्ध ने 69 साल की महिला से रचाई शादी, अस्पताल में हुई थी मुलाक़ात
x
दिलचस्प है लव स्टोरी.

Love Story: एक कपल की लव स्टोरी इतनी दिलचस्प रही की उम्र के आखिरी पाड़व में वे दोनों आखिरकार एक दूसरे को हो गए। कपल की यह लव स्टोरी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसके तहत अमेरिका की रहने वाले स्टीफन वाट्स एवं जीन वाट्स की दोस्ती 1971 में उस समय हुई जब वे दोनों कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थें।

दोनों के बीच प्यार हो गया, लेकिन शादी नही कर सकें। उम्र के आखिरी पड़ाव यानि की स्टीफन वाट्स 72 वर्ष के हो गए एवं जीन वाट्स 69 वर्ष की है। दोनों की मुलाकात अस्पताल में हुई और जीन अपने कॉलेज के प्रेमी को अपने घर लॉकर न सिर्फ उनकी देख भाल करने लगी बल्कि दोनों ने अब शादी कर लिया।

शादी न कर पाने की यह थी वजह

खबरों के तहत स्टीफन अश्वेत थें, जिसके चलते जीन की मां अंतर जातीय विवाह के विरोध में थी। जिस पर जीन ने एक दिन फोन करके स्टीफन को बताया कि वे उनसे बहुत प्यार करती है, लेकिन अपने परिवारों वालों के खिलाफ नही जा सकती है। जीन बाते सुनकर स्टीफन जीन से घर बसाने का ईरादा मन से निकाल दिए।

यही वजह रही कि दोनों का विवाह नही हो सका, हांलाकि दोनों की प्रेम कहानी तकरीबन 7 वर्ष तक चली। इसी बीच वे दोनों अलग-अलग शहरों में नौकरी करने चले गए। जिससे उनकी इस लव स्टोरी रिलेशन में विराम लग गया।

2021 में मिला लवर का पता

वर्षो पूर्व जिस प्रेमी को जीन ने खो दिया था, आखिर कार 2021 में उन्हे स्टीफन का पता मिल गया और वह उनसे मिलने शिकांगो पहुच गई, जंहा अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती स्टीफन को देखकर जीन भावुक हो गई, दरअसल जीन का अपने पति से तलाक हो गया था और वे अकेले ही रह रही थी। वही जीन अपने प्रेमी स्टीफन को अपने घर ले गई और उनसे शादी करके अब अच्छा जीवन जी रही है।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story