विश्व

युगांडा में 2 साल के बच्चे को हिप्पो ने निगल लिया! 5 मिनट बाद उगला

युगांडा में 2 साल के बच्चे को हिप्पो ने निगल लिया! 5 मिनट बाद उगला
x
Hippo swallows 2 year old boy in Uganda: युगांडा में हिप्पो ने दो साल के बच्चे को निकल लिया

Hippo swallows 2-year-old boy in Uganda: अफ़्रीकी देश युगांडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां दो साल के बच्चे को एक हिप्पो ने निगल लिया था. हिप्पो ने उसे अपने विशाल जबड़ों में फंसा लिया और साबुत निगल गया. बच्चे के परिजन और आसपास के लोग खुद को असहाय महसूस कर रहे थे, कोई भी गुस्सैल हिप्पो के पास जाने की हिम्मत नहीं कर पाया।

लेकिन एक शख्स ने हिम्मत दिखाई, वह हिप्पो के पास गया और उसे पत्थर मारने लगा, कई देर तक उसने हिप्पो पर पत्थर बरसाए और अंत में परेशान होकर हिप्पो ने उस बच्चे को उगल दिया। हिप्पो ने जब बच्चे को निगल लिया था तब सभी ने उस मासूम को मरा हुआ समझ लिया था मगर 5 मिनट बाद जब हिप्पो ने उसे उगला तो वह जिंदा था.

हिप्पो ने बच्चे को निगला

बताया गया है कि दो साल का पॉल इगा (Paul Iga) नदी किनारे खेल रहा था. तभी नदी से एक बड़ा सा हिप्पो निकला और उसे खा गया. हिप्पो ने उसे पूरा का पूरा निगल लिया। बाद में जब कुछ लोगों ने शोर मचाना शुरू किया और उसपर पत्थर फेंके तब जाकर 5 मिनट बाद उसने पॉल को उगल दिया। पॉल जिंदा मिला हालांकि उसे हिप्पो के जबड़ों से थोड़ी चोट आई।

यह दुनिया का पहला मामला

हिप्पो भले ही क्यूट दिखते हैं मगर होते बड़े खतरनाक हैं. ये तभी हमला करते हैं जब कोई इनकी टेरेटरी में घुस जाता है. यहां तक की मगरमछ भी इनसे पंगा नहीं लेता। मगर हिप्पो ने कभी किसी इंसान पर हमला नहीं किया। हिप्पो द्वारा बच्चा निगल लेने की यह घटना अपने आप में अनोखी और पहला मामला है.

अमूमन हिप्पो सिर्फ घांस और पत्तियां खाते हैं मगर कभी कभी छोटी मछलियों को भी निगल लेते है मगर किसी बड़े जानवर का शिकार नहीं करते। हालांकि 12 सितंबर 2022 के दिन केन्या के नैरोबी में एक शख्स पर हिप्पो ने हमला कर दिया था और उसका कंधा खा गया था.

Next Story