विश्व

गुड न्यूज़! अब अंतरिक्ष में शादी कर सकेंगे दूल्हा-दुल्हन, टिकट का प्राइस होगा करीब 1 करोड़, फटाफट ध्यान दे

गुड न्यूज़! अब अंतरिक्ष में शादी कर सकेंगे दूल्हा-दुल्हन, टिकट का प्राइस होगा करीब 1 करोड़, फटाफट ध्यान दे
x
Wedding In Space: भारत में शादी को सात जन्मों का बंधन कहा जाता है। हालांकि यह बात अन्य देशों पर लागू नहीं होती।

Wedding In Space: भारत में शादी को सात जन्मों का बंधन कहा जाता है। हालांकि यह बात अन्य देशों पर लागू नहीं होती। लागू होती है तो सिर्फ एक बात। लगभग सभी देशों के हर नागरिक अपनी शादी को यादगार बनाना चाहते हैं। सभी का प्रयास रहता है कि वह ऐसे शादी करें जो यादगार हो जाए। हर व्यक्ति शादी को लेकर अपने मन में अलग-अलग अरमान पाले रहता है। तभी तो अमेरिका की एक कंपनी के पास अंतरिक्ष में शादी करवाने के ऑफर पर वेटिंग चल रही है। हालांकि कंपनी ने अभी तक अंतरिक्ष में शादी करने की सुविधा नहीं शुरू की है। कंपनी का कहना है कि 2024 तक इसकी शुरुआत हो जाएगी। उसके बाद भी लोग लगातार बुकिंग करवा रहे हैं।

कौन सी है कंपनी

अंतरिक्ष में शादी करवाने के लिए अमेरिका की स्पेस पर्सपेक्टिव कंपनी ने विशेष तैयारी की है। बताया जाता है कि शादी कराने के लिए कंपनी लड़का और लड़की को कार्बन न्यूट्रल बैलून में बैठा कर अंतरिक्ष ले जाएगी। वहां दोनों कपल्स आपस में शादी करेंगे। साथ ही कंपनी ने इस यादगार पल को और अधिक इंटरेस्टिंग बनाने के लिए कुछ खास व्यवस्था की है। बताया जाता है कि कंपनी ने अंतरिक्ष से धरती के खूबसूरत नजारे को देखने का पूरा इंतजाम किया हुआ है।

लगातार बुक हो रही टिकट

कंपनी की माने तो अंतरिक्ष में शादी कराने की उत्सुकता लोगों में इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि लगातार टिकट बुक हो रहे हैं। जबकि यह सुविधा अभी शुरू नहीं हुई है तो हय हाल है। कहा जा रहा है यह सुविधा शुरू जब लोगों की शादी अंतरिक्ष में होने लगेगी उस समय क्या होगा। कंपनी ने बताया है कि अब तक करीबन 1000 से ज्यादा टिकट बुक हो चुकी है।

कंपनी ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया है कि 2024 के आखिर तक यह सुविधा शुरू होगी। इसमे 1 सीट के लिए यात्री को 10283250 रुपए चुकाने पड़ेंगे। वहां स्पेसक्राफ्ट में मेहमानों को रिफ्रेशमेंट, वाईफाई, टॉयलेट और फ्लोटिंग लाउंज की सुविधा प्राप्त होगी।

Next Story