विश्व

FBI के दस्तावेजों से सामने आई एलियन और UFO के मौजूदगी की जानकारी, अमेरिका को मिली थी दूसरे ग्रहों के जीवों की लाशें

FBI के दस्तावेजों से सामने आई एलियन और UFO के मौजूदगी की जानकारी, अमेरिका को मिली थी दूसरे ग्रहों के जीवों की लाशें
x
क्या अमेरिका पूरी दुनिया से एलियन की मौजूदगी के बारे में झूट बोलता है, क्यूंकि कई बार UFO देखे जाने के वीडियो सामने आए हैं

हमारा ब्रम्हांड कितना विशाल है ये कोई नहीं जनता, ब्रम्हांड अनंत है जहाँ हमारी पृथ्वी की तरह करोडो, अरबो या फिर ख़बरों और उससे ज़्यादा गृह मौजूद हो सकते हैं। जिस तरह हम मानव पृथ्वी में रहते हैं उसी तरह हो सकता है हमसे लाखों करोडो प्रकाशवर्ष दूर ऐसे ग्रह हों जहाँ जीवन भी हो और हमारी तरह या हमसे ज़्यादा बेहतर और बुद्धिमान जिव उसमे रहते हों। अमेरिका की सीक्रेट सर्विस एजेंसी FBI के पुराने दस्तावेजों से कुछ चौकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। जिसमे दूसरे ग्रहों के प्राणी जिन्हे एलियन कहा जाता है और उनके विमान (UFO) के बारे में लिख हुआ है और कुछ फोटोग्राफ्स भी हैं।

FBI की फाइलों से यह खुलासा हुआ है कि अमेरिका में एक बार एलियन का UFO क्रैश हुआ था जो 27000 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से यात्रा कर रहा था और दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस FBI और स्पेस एजेंसी NASA को कुछ एलियन की डेड बॉडी भी मिली थी। इन दस्तावेजों की जानकारी सामने आने के बाद एक बार फिर से एलियन के अस्तित्व को लेकर बहस छिड़ गई है। सब यही कह रहे हैं की अमरीका की उन्नति के पीछे एलियन का हाथ है और अमेरिका पूरी दुनिया से यह अहम जानकारी छुपा रहा है।

दस्तावेज में क्या मिला

पता चला है कि आसमान से एक अजीबोगरीब विमान जो किसी तश्तरी की तरह दिखाई दे रहा था वो 27000 प्रति मील यानी के 43452 किलोमीटर की स्पीड से उड़ रहा था। इसी दौरन वह UFO दुर्घटनाग्रस्त हो गया और अमेरिका के सुदूर इलाके में जाकर क्रैश हो गया। उस घटना के बाद जब FBI वहां पहुंची तो उस विमान में कोई भी जीवित नहीं था। उन एलियंस के शवों को जाँच के लिए ले जाया गया था और उस विमान को भी NASA ने अपने पास सुरक्षित रख लिया था।

कैसे दीखते थे एलियन


रिपोर्ट में ये कहा गया है कि जिन एलियन की लाशे FBI को मिली वो इंसानों की तरह ही दीखते थे लेकिन उनकी हाइट सिर्फ 3 फ़ीट थी और उन्होंने मेटल से बने कपडे पहने हुए थे, FBI को 3 एलियन की डेड बॉडी मिली थी. इतना ही नहीं डॉक्युमेंट्स में एलियन के विमान एक-दो बार नहीं बल्कि दर्जनों बार देखने के सबूत मिले हैं।

और क्या मिला


बताया गया है कि जून महीने में FBI के दस्तावेजों से ऐसी जानकारी निकल कर बहार आई थी जिसके बाद अमेरिका ने पहली बार ये स्वीकार किया था की उन्हें अज्ञात वस्तुए मिली थीं जिन्हे एलियंस की उड़न तश्तरी समझा गया था। उस रिपोर्ट के मुताबिक दशकों से अमेरिका में ऐसे अजीब नज़ारे देखने को मिले हैं। और FBI ने इन विचित्र वस्तुओं की जाँच भी की थी। साल 1947 में पूरे अमेरिका में सैंकड़ों UFO दिखाई देने की सुचना मिली थी। उसी दौरान रोसवेल हसदा भी हुआ था लेकिन अमेरिकी सरकार ने इसका खंडन कर दिया था।

अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट बराक ओबामा ने भी कुछ महीनों पहले कुछ फुटेज देखने का दावा किया था जो एलियन से जुडी हुई क्लिप्स थी। उन्होंने कहा था जी जब वो प्रेसिडेंट बने थे उन्होंने सबसे पहले सीक्रेट सर्विस से एलियन के बारे में जानकारी मांगी थी। उन्हें कुछ सीक्रेट वीडियो दिखाए गए थे


Abhijeet Mishra | रीवा रियासत

Abhijeet Mishra | रीवा रियासत

    Next Story