विश्व

Employees Salary 2023: बोनस के रूप में कर्मचारियों को मिली 4 साल की सैलरी, Account में आए एक साथ ₹5300000

Employees Salary 2023: बोनस के रूप में कर्मचारियों को मिली 4 साल की सैलरी, Account में आए एक साथ ₹5300000
x
एक कम्पनी ने वह कर दिखाया है जिसके लिए सहसा लोग कल्पना भी नही करते हैं.

Employees Evergreen Bonuses: ताइवान की एक कम्पनी ने वह कर दिखाया है जिसके लिए सहसा लोग कल्पना भी नही करते हैं। आपको भी जानकार हैरानी होगी कि ताइवान की एवरग्रीन मरीन कर्पोरेशन ने अपने कर्मचारियो को बोनस के रूप में 4 साल की सैलरी के बराबर रकम उनके खाते में डाल दी है। हलांकि इस सम्बंध में कम्पनी द्वारा कोई आधिकारिक बयान नही दिया गया है। लेकिन यह बात सही है।

चुनिंदा कर्मचारियों को दिया लाभ

एवरग्रीन मरीन कर्पोरेशन कंटेनरी ट्रांसपोर्ट और शिपिंग कम्पनी के जो कर्मचारी ताइवा में रहकर सेवाएं दे रहे थे उन्हे इसका लाभ दिया गया है। वहीं अन्य कर्मचारियो को भी बतौर बोनस कुछ दिया गया है। यह लाभ कर्मचारियो के ग्रेड और काम के हिसाब से दिया गया है।

50 महीने की सैलरी

बोनस के रूप में कुछ चुनिंदा कर्मचारियों को 50 महीने की सैलरी दी गई है। बताया गया है कि हर वर्ष कम्पनी वर्ष के अंत में कम्पनी अपने फायदे के अनुसार कर्मचारियो के कार्य के अनुसार उन्हे बोनस देती है। इस बार भी ऐसा ही किया जा रहा है। दिये जाने वाले बोनस में कुछ कर्मचारी ऐसे हैं जिन्हें 50 महीने की सैलरी बतौर बोनस उनके खाते में दिये जाने का निर्णय लिया गया है।

कंपनी को हुई बंपर कमाई

जानकारों की माने तो पूरी शिपिंग इंडस्टी में पिछले दो साल में बंपर कमाई हुई है। माल भाडे में उछाल के साथ ही कंज्यूमर गुड्स की डिमाड बढ़ी है। ऐसे मे कम्पनियों को काफी फायदा हुआ और कम्पनी ने खुश होकर अपने कर्मचारियों को यह तोहफा दे रही है।

कई कर्मचारी नाराज

कम्पनी ने आपने सभी कर्मचारियो को बतौर बोनस एक समान राशि नही दी है। बोनस काम के हिसाब से दिया गया। लेकिन कम्पनी के इस निर्णय पर कई वह कर्मचारी नाराज हैं जिन्हे बोनस के रूप में केवल पांच से आठ प्रतिशत ही मिला है। वही उन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हैं जिन्हे 50 महीने की सैलरी बोनस के रूप में मिली।

Next Story