विश्व

Elon Musk Twitter News: एलन मस्क के फरमान के बाद सैकड़ों कर्मचारियों ने ट्विटर से दिया इस्तीफा

Sanjay Patel
18 Nov 2022 10:42 AM GMT
Elon Musk Twitter News: एलन मस्क के फरमान के बाद सैकड़ों कर्मचारियों ने ट्विटर से दिया इस्तीफा
x

Twitter News: ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क के जारी किए गए फरमान के बाद कंपनी से सैकड़ों लोगों ने अपना इस्तीफा दे दिया। मस्क द्वारा गत दिवस कर्मचारियों को एक ई-मेल जारी किया गया था। जिसमें उनके द्वारा चेतावनी दी गई थी कि कर्मचारी या तो ज्यादा देर तक काम करने के लिए तैयार रहें या फिर अपना कंपनी छोड़ने की तैयारी कर लें। कुछ कर्मचारियों ने अपने इस्तीफे की बात सोशल मीडिया पर शेयर की।

मस्क ने कहा इस्तीफे की फिक्र नहीं

कंपनी से कितने लोगों ने इस्तीफा दिया है अब तक यह स्थिति स्पष्ट नहीं है किंतु जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार ट्विटर से गुरुवार को सैकड़ों कर्मचारियों ने अपना इस्तीफा दिया है। कुछ तो तो यह जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की। कंपनी में कर्मचारियों को इस्तीफे को लेकर एलन मस्क ने कहा कि जो बेस्ट इम्प्लॉई हैं वह नहीं गए हैं। जिन्होंने इस्तीफा दिया भी है तो उसकी मुझे कोई फिक्र नहीं है। इन इस्तीफों के बाद सोशल मीडिया पर ट्विटर के सैन फ्रांसिस्को के वीडियो भी वायरल होने लगे हैं।

ट्विटर में कर्मचारियों के इस्तीफे की वजह

कर्मचारियों के इस्तीफे के पीछे ट्विटर का नया वर्जन 2.0 को माना जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार गत दिवस एलन मस्क ने कर्मचारियों को कंपनी में बने रहने के लिए ईमेल के जरिए अल्टीमेटम दिया गया था। ईमेल के जरिए कर्मचारियों को यह हिदायत दी गई थी कि कंपनी की शर्तों के अनुसार काम करना होगा। इसके साथ ही कर्मचारियों को हार्ड वर्क के साथ देर तक काम करने के लिए भी कहा गया था। जिसके चलते कुछ कर्मचारियों ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया।

ग्रुप चैट्स पर बढ़े मैसेज

एलन मस्क द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गए ईमेल के बाद जिन कर्मचारियों को यह वर्क कल्चर पसंद नहीं आया, उन्होंने अपना इस्तीफा देना शुरू कर दिया। जिसके बाद ऑफिस के ग्रुप चैट्स पर मैसेजों की बाढ़ सी आ गई। कुछ कर्मचारी इंटरनल ग्रुप स्लैक ट्वीट करने लगे तो मैसेज के साथ उन्होंने सैल्यूट इमोजी का इस्तेमाल किया। जिससे इस बात का संकेत मिलता है कि वह कंपनी छोड़ रहे हैं।

Next Story