विश्व

मिस्र में 2 हज़ार साल पुरानी ममी के पेट में मिला सुरक्षित भ्रूण, सब हैरान रह गए

मिस्र में 2 हज़ार साल पुरानी ममी के पेट में मिला सुरक्षित भ्रूण, सब हैरान रह गए
x
Egyptian mummy fetus: इस ममी को इजिप्ट की सबसे पहली गर्भवती ममी का नाम दिया गया है, यह एक बहुत बड़ी रिसर्च है.

Egyptian mummy fetus: मिस्र यानी कि इजिप्ट देश रहस्यों से भरा हुआ है, हर साल यहां ऐसी कई खोज होती हैं जिन्हे देखकर पूरी दुनिया दंग रह जाती है। हाल ही में खुदाई के दौरन एक ममी मिली है जिसके पेट में सुरक्षित भ्रूण मिला है। खोजकर्ता इसे इजिप्ट की पहली प्रेग्नेंट ममी (First Known Pregnant Mummy) नाम दिया है। यह ममी 2 हज़ार साल पुरानी है और उसका अंतिम संस्कार कुछ ऐसी तकनीक से किया गया था जिसके कारण इतने सालों बाद भी उसके पेट में भ्रूण मिला है।


इस ममी को Mysterious Lady यानी के रहस्य्मयी महिला का नाम दिया गया है।खोजकर्ता ने ममी का सिटी स्कैन किया और असलियत जान कर सभी वैज्ञानिक, शोधकर्ता और पुरातत्वविद हैरान रह गए।

यह ऐसा पहला मामला है


पोलिश एकेडमी ऑफ़ साइंसेज और इस रिसर्च के प्रमुख रिसर्चर डॉ. वोजसीज एसमंड का कहना है कि यह अबतक का ऐसा पहला मामला है। आजतक कोई गर्भवती ममी पहले कभी नहीं मिली है। इससे प्राचीन इतिहास को समझने का मौका मिलेगा।

CT Scan से मालूम हुआ कि 2000 साल पहले मर चुकि इस महिला के पेट में बच्चा था, किसी कारण से उसकी मौत हो गई और उसके शव को मिस्र के रीतिरिवाजों के अनुसार ममी बना कर दफना दिया गया। ममी के पेट के अंदर जो भ्रूण मिला है वो एक दम सुरक्षित है।

इतने सालों तक सुरक्षित कैसे रहा


जब किसी की मृत्यु होती है तो रक्त में मौजूद pH का लेवल कम होने लगता है. शरीर के अंदर मौजूद एसिड बॉडी को डिकम्पोज़ करने लगता है। शरीर में अमोनिया और फार्मिक एसिड का स्तर बढ़ने लगता है। ममी के पेट के अंदर मौजूद भ्रूण डिकम्पोस नहीं हुआ क्योंकी, वह भ्रूण अंदर से सील बंद था, और ऑक्सीजन की मात्रा कम होने से पीट बॉक्स बन गया. इसी लिए इतने सालों तक भ्रूण सही सलामत बचा रहा।

ममी बनाने से पहले अंदरूनी अंगों को बाहर निकाल दिया

जब किसी की ममी बनाई जाती है तो उसके शरीर के अंदरूनी अंगो को बाहर निकाल दिया जाता है, शरीर को अंदर से खोखला कर दिया जाता है, लेकिन इस ममी के सभी अंदरूनी अंगों को बाहर निकाल दिया लेकिन भ्रूण को वहीं छोड़ दिया। ममी बनाने वालों ने ऐसा क्यों किया यह हमेशा के लिए रहस्य बन गया है


Next Story