विश्व

Crude oil Today Price: कच्चा तेल इंटरनेशनल मार्केट में $100 के करीब पहुंचा

crude oil
x

crude oil

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल (Crude Oil) इस समय $102 के करीब है।

Crude oil today price: आज 21 वें दिन लगातार भी पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई भी बदलाव नहीं देखा गया। कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल (Crude Oil) इस समय $102 के करीब है। कच्चा तेल 18 अप्रैल को $114 तक पहुंच गया था उसके बाद से रोजाना आधार पर इसमें लगातार गिरावट आ रही है। भारत के लिए खुशखबरी है, क्योंकि हम जरूरत का 85 फ़ीसदी तेल आयात करते हैं। कच्चे तेल (Crude Oil) में तेजी का ही असर है कि वित्त वर्ष 2021-22 में भारत का कच्चे तेल के आयात पर खर्च लगभग दोगुना होकर $119 पर पहुंच गया। भारत की खपत और आयात करने के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है।

वैश्विक स्तर पर जनवरी से बढ़ने शुरू हुए तेल के दाम (Petrol - Diesel Price Hike):

जनवरी से वैश्विक स्तर पर तेल के दामों में बढ़ोतरी होना शुरू हुआ था। और फरवरी में यह $100 प्रति बैरल तक पहुंच गया। मार्च महीने की शुरुआत में तेल की कीमत $140 प्रति बैरल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। हालांकि, उसके बाद कीमतों में गिरावट आने लगी और अब यह करीब $102 प्रति बैरल पर है। पीपीएसी के अनुसार, वित्त वर्ष 2021-22 में भारत ने 21.221 करोड़ टन कच्चे (Crude Oil) तेल का आयात किया, जबकि इससे पिछले साल 19.65 करोड़ टन तेल आयात किया गया था।

2019-20 महामारी के पहले के साल मुकाबले कम है, जब 22.7 करोड़ टन तेल आयात किया गया था। तब तेल आयात पर 101.4अरब डॉलर खर्च हुए थे। अपनी कच्चे तेल की 85.5 फीसदी जरूरतों के लिए भारत आयात पर निर्भर करता है। पीपीएसी के अनुसार, 2019-20 में भारत की तेल आयात पर निर्भरता 85 फ़ीसदी थी, जो इसके बाद के साल में कुल गिरकर 84.4 फीसदी हो गई। लेकिन 2021-22 में यह एक बार फिर बढ़कर 85.5 फीसदी पर पहुंच चुकी है।

पेट्रोलियम मंत्री के अनुसार:

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पिछले दिनों कहा था कि अपने देश में छह करोड़ लोग प्रतिदिन आधार पर पेट्रोल पंप (Petrol Price Today) पहुंचते हैं। हमारा रोजाना का कंजप्शन 50 लाख बैरल है। ऐसे में सरकार की पहली प्राथमिकता इस की पर्याप्त उपलब्धता पर है। केंद्र सरकार ने कीमत में कटौती को लेकर कहा कि पहले ही एक्साइज ड्यूटी में ₹10 तक की कटौती की है। अब राज्यों की बारी है कि वे भी उत्साह दिखाएं और वैट में कटौती करें। पेट्रोल पर ₹5 और डीजल पर ₹10 केंद्र सरकार ने प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। 6 अप्रैल से पेट्रोल और डीजल के भाव स्थिर बने हुए हैं।

पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें (Petrol-Diesel Price Today):

दिल्ली में आज पेट्रोल 105.41 रुपए और डीजल 96.67 रुपए प्रति लीटर

मुंबई में आज पेट्रोल 120.51 रुपए और डीजल 104.77 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता में आज पेट्रोल 115.12 रुपए और डीजल 99.83 प्रति लीटर

चेन्नई में आज पेट्रोल की कीमत 110.85 रुपए और डीजल 100.94 रुपए प्रति लीटर हैं।

Shailja Mishra | रीवा रियासत

Shailja Mishra | रीवा रियासत

    Next Story