विश्व

चीन सरकार का नागरिकों को अलर्ट, जरूरी सामान स्टॉक कर लें; ताइवान से युद्ध या लॉकडाउन की आशंका?

Aaryan Puneet Dwivedi
5 Nov 2021 1:39 PM IST
चीन सरकार का नागरिकों को अलर्ट, जरूरी सामान स्टॉक कर लें; ताइवान से युद्ध या लॉकडाउन की आशंका?
x

Chinese government alerts citizens

चीन में कोरोना संक्रमण के साथ पड़ोसी मुल्क ताइवान के साथ युद्ध का भी खतरा बढ़ रहा है. जिसके चलते सरकार ने नागरियों के लिए अलर्ट जारी किया है.

चीन में कई शहरों में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इसके साथ ही पड़ोसी मुल्क ताइवान और चीन के बीच तनाव काफी बढ़ गया है. बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते चीन के कई शहरों में लॉकडाउन लगाए जाने की जहां चर्चा हो रही है वहीं ताइवान के साथ सीमा में युद्ध की भी आशंका तेज है. इस बीच चीन सरकार ने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है.

ताइवान से बढ़ रहे तनाव और चीन के कई शहरों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच चीन की जिनपिंग सरकार ने देश की जनता के लिए अलर्ट जारी किया है. सरकार की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि "लोग दैनिक जीवन के लिए उपयोग में आने वाले सामानों का स्टॉक कर लें".

चीन सरकार ने लोगों को अलर्ट किया

युद्द की आशंका और कोरोना के लॉकडाउन की आशंका के बीच चीन सरकार ने लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है कि वे सामानों का स्टॉक कर लें. लेकिन इस बारे में सरकार की तरफ से कोई साफ़-साफ़ जानकारी नहीं दी गई है कि यह अलर्ट किस वजह से जारी किया गया है. लोग सवाल पूंछ रहें हैं कि कोरोना के संक्रमण की वजह से लॉकडाउन लगाया जाना है या ताइवान से युद्ध होने वाला है?

दुकानों, बाजारों में भीड़

चीन सरकार द्वारा जारी किए गए अलर्ट के बाद से अचानक दुकानों और बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी है. लोग दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली चीजों के साथ नूडल्स, चावल, तेल, नमक जैसी चीजों को भी इकट्ठा कर रहें हैं. इस तरह के अलर्ट के बाद से चीनी बाजारों में हालत बेकाबू हो रहें हैं.

तेजी से बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण

चीन सरकार का अलर्ट किस वजह से है यह तो साफ़ नहीं है लेकिन एक बात तो साफ़ है कि चीन के शहरों में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. चीन में 17 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच 538 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं. लगातार टेस्टिंग और टीकाकरण के बाद भी यह मामला चीन के लिए खतरे की घंटी है. गौरतलब है कि दिसंबर में जब कोरोना का पहला मामला सामने आया तो चीन ने सख्त लॉकडाउन के साथ कोरोना को खत्म कर दिया था.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story